Representative Image
Representative Image Getty | Images
तमिलनाडु

मां प्रेमी से बेटी का रेप कराकर फर्टिलिटी क्लिनिक में बिकवाती थी ऐग, ऐसे खुला राज

ChandraVeer Singh
तमिलनाडु में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाबालिग लड़की को वयस्क बता उसका एग एक फर्टिलिटी क्लिनिक को बेचने के मामले में शनिवार को 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात ये है कि इस पूरे गौरखधंधे में मां खुद संलिप्त पाई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक जॉन तमिलनाडु के सुरमपत्ती का निवासी है। आरोपी इरोड, सलेम और होसुर के कई फर्टिलिटी क्लिनिक में नाबालिग लड़की का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और आधार जमा कराया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से चार घंटे की पूछताछ की गई तो उसने इस पूरे खेल को उजागर कर दिया।
Representative Image

आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय एक लड़की को गर्भाधान (फर्टिलिटी) क्लिनिक और अस्पतालों में एग दान करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मां सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इस खेल का खुलासा तब हुआ जब जब लड़की तीनों आरोपियों की चंगुल से छूटने के बाद आपबीती सलेम में रह रहे अपने रिश्तेदारों को बताई।
Representative Image

चार साल में कई बार रेप कर फर्टिलिटी अस्पताल को एग बेचे गए

इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई। पीड़िता की मां इंद्राणी अपने प्रेमी सैयद अली के साथ रह रहती है। ये बात सामने आई है कि पिछले चार साल में सैयद अली ने लड़की का कई बार रेप किया और उसके एग बेचे। इस मामले में उसकी मां की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि एजेंट की मदद से अस्पताल को अंडाणु बेचे जाते थे। इसके लिए पीड़िता को मजबूर किया जाता था। पुलिस ने बताया चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बीच, पुलिस टीम ने इरोड, पेरुनदुरई, सलेम और होसुर के अस्पताल की जांच कर रही है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"