States

नशेड़ी दूल्हे और बारातियों के बदतमीजी से तंग आकर दुल्हन ने तोड़ी शादी; बारात को बनाया बंधक

Dharmendra Choudhary

डेस्क न्यूज़: शादियों में शराब पीना और फिर खूब हंगामा करना आम बात हो गई है। बाराती अक्सर शादी समारोहों में शराब के नशे में देखे जाते हैं। कई बार बारातों की संगति में दूल्हा भी अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है, लेकिन बाद में उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के प्रतापगढ़ से सामने आया है।

यहां नशे की हालत में बाराती शादी समारोह में लगे डीजे पर डांस कर रहे थे। दूल्हा भी नशे में था। बताया जा रहा है कि एक बाराती ने नाश्ता बनाने वाले के मुंह पर दोना फेंक दिया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। कुछ समय बाद जयमल की रस्म शुरू हुई। रस्म समाप्त होने के बाद जब दुल्हन अपने घर वापस जा रही थी, इसी बीच दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ लिया।

नशे में धुत दूल्हे की यह हरकत देखकर दुल्हन भड़क गई। दूल्हा दुल्हन को डीजे पर एक साथ डांस करने की जिद कर रहा था। दूल्हे की हरकतों को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इंकार करने की खबर से बारातियों और जनातियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। लड़की की तरफ के लोगों ने दूल्हे और नशेड़ी बारातियों को बंधक बना लिया।

दुल्हन भड़क गई और दूल्हे को नशे में बताकर शादी करने से इंकार कर दिया

मांधाता थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी समर बहादुर वर्मा की बेटी की शादी रविंदर वर्मा निवासी कुटिलिया अहिना से तय हुई थी। शनिवार को बारात रवाना हुई थी। सब नाश्ता कर रहे थे। कहा जा रहा है कि एक बारात में शराब के नशे में धुत बाराती ने नाश्ता बनाने वाले के मुंह पर चाट भरे दोने फेंके। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बुजुर्गों ने माहौल को शांत किया।

इसके बाद दुल्हन का भाई पंखा घुमा रहा था, तभी बारातियों ने उसे धक्का मारकर पीटा। इसके बाद फिर मारपीट शुरू हुई लेकिन लोगों ने बीच-बचाव कर फिर शांत कराया। रात करीब साढ़े 11 बजे जयमल के समय दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और साथ में डांस करने का दबाव बनाने लगा।

इस पर दुल्हन भड़क गई और दूल्हे को नशे में बताकर शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद घरातियों ने दूल्हे और बारात को बंधक बना लिया। कई बारातियों को पीटा भी गया। काफी मान मनव्वल के बाद बारातियों को छोड़ दिया गया, लेकिन दूल्हे व उसके परिजनों को नहीं छोड़ा। घराती शादी का खर्च वापस करने की मांग करने लगे।

दूल्हे पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये दिए

मंधाता पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे सुबह नौ बजे आ जाएंगे। उसके पहले सारी पंचायत खत्म कर लें। रविवार को जब मंधाता पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन से पूछा गया तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने शादी के खर्च के लिए 4 लाख रुपये और ज्वेलरी के लिए 1 लाख रुपये की मांग की। दूल्हे पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये दिए। इसके बाद दूल्हे और उसके परिवार को छोड़ दिया गया। मंधाता एसओ श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

Like and Follow us on :

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास