States

शेयर बाजार में गिरावट का दौर थमा

Ranveer tanwar

न्यूज –  शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को बाजार में तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 228 अंक बढ़कर 36,701.16 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई भी 88 अंक बढ़कर 10, 829.35 अंक पर पहुंच गया।

शुरुआती गिरावट के बाद, शेयर बाजार आज दोपहर मजबूत हुआ। शेयर बाजार पिछले छह महीने के सबसे निचले स्तर से उबर गया। मेटल और एनर्जी के साथ-साथ आईटी शेयरों में भी मजबूती दिखी।

वहीं, बीएसई भी आज सुबह पांच महीने के निम्नतम स्तर 36,102 अंक के साथ खुला। लेकिन जैसे-जैसे बाजार में तेजी आई, इसमें 704.99 अंकों की बढ़ोतरी हुई और यह 36,807 अंक तक पहुंच गया। दोपहर में ऑटो, आईटी, मेटल और एनर्जी के शेयरों के चलते बाजार में मजबूती दिखी।

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज हुई है। आज सुबह बाजार 300 अंकों की गिरावट के साथ खुला है। ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली का दौर जारी है। शुरुआती ट्रेडिंग में BSE सेंसेक्स 286.46 पाइंट की गिरावट के साथ 36,186.47 पर पहुंच गया है। वहीं NSE निफ्टी भी 81.6 पाइंट्स गिरकर 10,659.75 पर पहुंच गया है। सुबह साढ़े नौ बजे शेयर बाजार जब खुला तो इसमें 0.74 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, वहीं निफ्टी में भी 0.68 प्रतिशत की गिरावट नजर आई है।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद