उत्तर प्रदेश

Aligarh Love Jihad: अलीगढ़ में दो सगी बहनें जावेद के 'लव जिहाद' की शिकार, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; देखें Video

Om Prakash Napit

Aligarh Love Jihad News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दो बहनों के साथ कथित 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष का युवक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हुआ था। आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। लड़की की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की को बरामद किया।

आरोपी नाबालिग लड़की की बड़ी बहन को भी 6 साल अपने साथ रखे हुए था। फिलहाल आरोपी फरार है। वहीं पुलिस ने लड़की का 164 का बयान दर्ज कराया है। बयान में लड़की ने बताई आप बीती बताई है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

जावेद ने प्रेम जाल में फांसा दोनों को

दरअसल कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक शादीशुदा युवती करीब 6 साल पहले एक कारखाने में काम करती थी। वहां उसकी नजदीकी जावेद नाम के युवक से हो गई। जावेद उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके दो बच्चे थे और जावेद ने उसका पति से तलाक करा दिया। वह तभी से जावेद के साथ ही रह रही है।

उसके बाद जावेद ने अपनी साली जो नाबालिग है, उस पर भी बहला-फुसलाकर डोरे डालना शुरू कर दिया और उसको भी अपने साथ ले गया। पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने थाने में जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है और मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

Since Independence पर यहां देखें Video में लड़की और मां के क्या कहा...

'वह मेरी बहन के साथ निकाह करना चाहता था'

पीड़ित लड़की ने जानकारी देते हुए बताया, "मेरी बहन कारखाने में काम करती थी और वह लड़का भी काम करता था। वह मेरी बहन के साथ निकाह करना चाहता था। धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। मेरी बहन ने मना कर दिया तो उसके 10 महीने के बच्चे को छोड़कर मेरे पीछे पड़ गया।

मेरे से निकाह करना चाह रहा था, धर्म परिवर्तन कराना चाह रहा था और विरोध करने पर मेरे साथ जबरदस्ती कर रहा था। साथ ही मारपीट कर रहा था, मैंने उसे मना कर दिया और मैं अपनी मम्मी के साथ रहूंगी।"

लड़की की मां ने दी यह जानकारी

लड़की की मां ने जानकारी देते हुए बताया, "पहले तो उसने मेरी बड़ी बेटी को 6 साल अपने साथ रखा। बेटी के बच्चे हैं। अब वह मेरी छोटी बेटी को ले गया, 10 दिन में आई है। बेटी से कह रहा था हम तुम्हें मुसलमान बना कर रखेंगे। हम ने मना कर दिया, हम हिंदू हैं, हिंदू से शादी करेंगे, कह रहे थे हम निकाह करेंगे, बड़ी लड़की से भी कह दिया, छोटी लड़की से भी कह रहे थे।

बड़ी लड़की के साथ 6 साल से रह रहा है, एक लड़की पैदा हो गई है। आरोपी का नाम जावेद है और काम कट्टी घर में करता है। मेरी बेटी कारखाने में काम करती थी, वह कारखाने में आता-जाता था, उसका भी कारखाना है। आरोपी भुजपुरा का रहने वाला है।" पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उसे बरामद किया है।

धर्म परिवर्तन को मजबूर किया गया : बीजेपी नेता

बीजेपी के नेता विनय वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला लव जिहाद का है। एक कारखाने में काम करने वाली गरीब लड़की को बहला-फुसलाकर पति से तलाक करने के बाद अपने साथ ले गया। उसे धर्म परिवर्तन कराने के लिए मजबूर किया गया। एक बच्चा भी पैदा हो गया। धर्म परिवर्तन के लिए उनकी बातों में नहीं आई तो उसे घर छोड़ दिया गया।

युवती को छोड़ जाने के बाद उससे जो छोटे वाली बहन है, जिसकी उम्र मात्र 14 से 15 साल है, उसे अपने साथ ले गया। नाबालिग बच्ची से भी इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए पीछे पड़ा, उसके साथ मारपीट की गई। उसने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया तो उसे छोड़ दिया गया। बीजेपी के लोगों ने मदद की, उसके बाद बच्ची सकुशल अपने घर वापस आ गई है।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार