उत्तर प्रदेश

Ayodhya News: सीएम योगी पर कांग्रेस नेता के बयान पर भड़के अयोध्या के संत, किया बड़ा दावा

Om prakash Napit

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले महीने होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टस समिट की तैयारी को लेकर के दो दिनों के मुंबई दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने के लिए उद्योग और बॉलीवुड के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उद्योग भगवा कपड़े और धर्म से नहीं आता बल्कि उसके लिए मॉडर्न बनना पड़ता है।

अब अयोध्या रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परम हंस आचार्य ने कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के बयान कि आलोचना करते हुए इस भगवा का अपमान बताया है।

आचार्य सत्येंद्र ने बताया भगवा का महत्व

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि भगवा जो है वो अग्नि का रूप है। जिस प्रकार से अग्नि होती है उसी प्रकार से भगवा वस्त्र है जैसे ही जो भी लकड़ियां हैं उनको अग्नि जला देती हैं। वैसे भगवा का अपमान करने वाले विरोध करने वाले वैसे ही जल करके नष्ट हो जाते हैं। इसलिए हम समस्त विरोधियों से यही कहेंगे सीएम योगी के भगवा का अपमान ना करें। उसमें परिवर्तन करने की बात ना करें और मॉडर्न बनाने की बात ना करें।

आचार्य ने हुसैन के विचार को बताया गलत

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वो अपने आप में अद्भुत हैं। वो स्वरूप हैं। आप देख रहे हैं जबसे उनका कार्यकाल उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ। वो मुख्यमंत्री बने हैं किस प्रकार से उन्होंने उत्तर प्रदेश में परिवर्तन किया। उनके भगवा का ही प्रभाव है कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। ऐसी स्थिति में मुख्यमेत्री योगी आदित्यनाथ का अपमान करना उनके भगवा का अपमान करना मॉडर्न बनाने की बात करना गलत है। हुसैन दलवई के विचार बिल्कुल गलत हैं।

जगद्गुरु परम हंस आचार्य ने कहा, माफी मांगे हुसैन

वहीं तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परम हंस आचार्य ने भी कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा की मैं आलोचना करता हूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल बहुत ही अच्छा चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का बयान मूर्खतापूर्ण है। मैं समझता हूं कि उनको इस बयान मैं माफी मांगनी चाहिए।

Chhattisgarh: खड़गे बोले- "शिव कर सकते हैं राम का मुकाबला, मैं भी शिव"; कांग्रेस की ये कैसी मानसिकता?

MP News: राहुल के दौरे के दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत BJP में शामिल

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार