उत्तर प्रदेश

Prayagraj: गंगा किनारे खाया मीट, पीया हुक्का; आरोपी हसन और फैजान को तलाश रही पुलिस

Kunal Bhatnagar

नाव को हुक्का पार्लर बनाने वालों की पहचान कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस सक्रिय रूप से उन युवकों की तलाश कर रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आठ युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस हुक्का पीने वाले और नाव पर मांसाहारी खाना बनाने वाले हसन और फैजान की तलाश कर रही है। ये दोनों घर छोड़कर फरार हैं।

अन्य युवकों की भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

नाव पर बनाया जा रहा था मांसाहारी खाना

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले प्रयागराज जिले के आसपास गंगा जी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गंगा और यमुना में नाव चलाने पर रोक लगा दी थी।

उस पाबंदी की अनदेखी करते हुए युवकों ने नाव को हुक्का पार्लर बना लिया। इसी बीच नाव पर बैठे कुछ युवकों का वीडियो वायरल हो गया।

इस वीडियो में कुछ युवक नाव पर बैठकर हुक्का पी रहे हैं। इतना ही नहीं नाव पर मांसाहारी खाना बनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बाढ़ प्रभावित इलाके का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है।

प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने इस कड़ी में आदेश दिया कि जो लोग वायरल वीडियो में नाव पर बैठकर ऐसा कर रहे हैं।

उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वायरल वीडियो प्रयागराज के दारागंज स्थित नागवासुकी मंदिर का

स्थानीय पुलिस को वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के लिए कहा गया और यह भी आदेश दिया गया कि सभी आरोपियों की पहचान होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।

इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों के अनुसार वायरल वीडियो प्रयागराज के दारागंज स्थित नागवासुकी मंदिर का है।

इस वीडियो में युवकों ने पूरी व्यवस्था के साथ नाव में हुक्का पीने की व्यवस्था की थी। इसमें मांसाहारी भोजन को भूनने की भी व्यवस्था की गई थी।

नाव में इस तरह की व्यवस्था कर युवक नाव को घुमाते हुए हुक्का पी रहे थे।

Tamanna Bhatia यहां करती है इन्वेस्ट, करोड़ों का टर्नओवर

TCS के कर्मचारियों को इनकम टैक्स का झटका, लाखों का थमाया नोटिस

रोजाना काजल का करती हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान

CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Tungnath जाने का बना रहे प्लान, तो जान ले ये बातें