Ram Mandir: सब्जी विक्रेता ने राम दरबार के लिए तैयार की खास घड़ी, 9 देशों का बताएगी समय 
उत्तर प्रदेश

Ram Mandir: सब्जी विक्रेता ने राम दरबार के लिए तैयार की खास घड़ी, 9 देशों का बताएगी समय

Madhuri Sonkar

सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनने का हर किसी के मन में उल्लास है।

राम मंदिर के लिए एक राम भक्त ने अलग ही उपहार बना दिया जो जो सदियों तक एक साथ नौ देशों का समय दिखाएगा।

बता दें कि राम मंदिर में लगने वाली एक ऐसी घड़ी की जो एक साथ 9 देशों का समय एक साथ बतायेगी।

इस घड़ी का बनाने वाला कोई घड़ीसाज नहीं, बल्कि एक सब्जी बेचने वाला है। ये लखनऊ के रहने वाले अनिल कुमार साहू ने बनाई है।

पहली बार 2018 में बनायी घड़ी

अनिल ने बताया कि दुनिया में ऐसे कोई घड़ी नहीं है, जो एक साथ 9 देशों को समय बता सकें। उन्होंने बताया कि 75 सेमी वाली व्यास घड़ी को मंदिर के ट्रस्ट को उपहार में दी है।

पहली बार घड़ी का निर्माण 2018 में किया था। इस घड़ी को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया था।

अनिल ने बताया कि यह घड़ी भारत, टोक्यो (जापान), मॉस्को (रूस), दुबई (यूएई), बीजिंग (चीन), सिंगापुर, मेक्सिको सिटी (मेक्सिको), वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क (अमेरिका) का समय एक साथ दिखाती है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जो राम भक्त दुनिया के किसी भी कोने से आए तो रामलला के दर्शन करें तो, उनको पता चल सकें 500 साल के लंबे संघर्ष के साथ इस घंडी का निर्माण किया गया है।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार