उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर में नाबालिग हिन्दू बच्ची से वली अहमद ने किया रेप
उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर में नाबालिग हिन्दू बच्ची से वली अहमद ने किया रेप 
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: नाबालिग हिन्दू बच्ची से वली अहमद ने किया रेप; भाजपा नेता ने लगाया पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप

Kunal Bhatnagar

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में 11 साल की हिंदू लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही मुस्लिम समुदाय के एक बुजुर्ग पर है। बीजेपी विधायक ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार (20 अक्टूबर 2022) की है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक पीड़िता स्थानीय स्कूल में पढ़ती है।

घटना वाले दिन सुबह करीब 11 बजे जब वह शौच के लिए स्कूल के पास गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव प्रतापपुर मथिया के करीब 60 वर्षीय वली मोहम्मद ने बेटी को बहला-फुसलाकर एक शेड में ले जाकर दुष्कर्म किया।

गांव के ही कुछ लोगों ने देखा

बताया जा रहा है कि इस दौरान वली अहमद को गांव के ही कुछ लोगों ने देखा। उन्होंने पीड़िता की मां को मामले की जानकारी दी। सिद्धार्थनगर पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर के इटावा से बीजेपी के पूर्व विधायक सतीश द्विवेदी गांव में पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और उपद्रवियों पर कोई कानूनी दया नहीं दिखाई जाएगी।

पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप

स्थानीय भाजपा नेता अजय यादव, जिन्होंने इस घटना को ट्वीट किया, ने शुरू में पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले मामला दर्ज करने में ही दिक्कतें आ रही थीं।

अजय यादव के मुताबिक इसके पीछे वली मोहम्मद और लड़की की उम्र बताई जा रही थी। हालांकि अजय के मुताबिक कुछ लड़कों ने आरोपी का वीडियो बना लिया था, जिसके चलते मामला दर्ज कर लिया गया है।

एकतरफा आबादी के दुष्परिणाम

उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थनगर जिला नेपाल का सीमावर्ती जिला है। नेपाल की सीमा उस गांव से करीब 50 किमी दूर है जहां यह घटना हुई थी। नेपाल सीमा पर बढ़ती एकतरफा आबादी और इसके दुष्परिणामों से जिला सिद्धार्थनगर भी अछूता नहीं रहा है।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद