उत्तर प्रदेश

देखें VIDEO: सड़क पार करते वक्त शीशा तोड़ कार में जा घुसी नील गाय

ChandraVeer Singh

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक हैरत भरा वीडियो सामने आया है। दरअसल यहां के कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना के जंगल से एक नीलगाय रास्ते से गुजर रही कार में जा घुसी। इस दौरान वाहन की विंड शील्ड टूट गई। वहीं नील गाय भी बुरी तरह घायल हो गई। शीशे में फंसे रहेने के बाद नीलगाय ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में वाहन चालक को मामूली चोट आईं है। मौके पर लोगों की भीड़ मंजर देखने के लिए जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की सहायता से बमुश्किल नीलगाय को कार से बाहर निकाला गया।

कार का शीशी तोड़ घुसी गाय काफी देर फंसी रही
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया। हादसे को देखकर बताया जा रहा है कि नीलगाय सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी तभी अचानक कार उसके सामने आ गई। कार में नीलगाय काफी देर तक फंसी रही और तड़पती रही। ग्रामीणों ने कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई।

हादसे में घायल और ज्यादा खून बहने से नील गाय ने तोड़ा दम

हादसे के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय पर मदद मिल गई होती तो नीलगाय को बचाया जा सकता था। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नीलगाय बुरी तरह से फंसी हुई है। हादसे में चोट लगने की वजह से वो खून से लथपथ नजर आ रही है। इसक कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"