Wildlife

हरियाणा में 15 फ़ीट लम्बे अजगर ने निगला मोर

Sidhant Soni

न्यूज़- हरियाणा में यमुनानगर के गांव झंडा की पहाड़ियाें पर बने शिव मंदिर के पास एक विशालकाय अजगर निकला। उस अजगर ने एक मोर को लपेट लिया। शोर सुनकर गांव वाले उस तरफ दौड़े। लोगों ने अजगर को भगाने की कोशिश की, वह नजदीक ही खेत में सरकने लगा। मगर, उसने मोर को नहीं छोड़ा। वह अजगर मोर को निगलता चला गया। फिर, झाड़ियाें में छिप गया।

झंडा के पूर्व सरपंच मान सिंह ने बताया कि हमारे यहां किसान सिंहराम शनिवार शाम अपने खेतों पर गए हुए थे। जब वह पहाड़ियों की ओर पहुंचे, तो वहां पर उन्होंने अजगर को देखा। 15 से 20 फीट लंबे अजगर को देख उनके होश उड़ गए। घबराए सिंहराम ने अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और वनविभाग को फोन लगाया गया।सूचना पर पुलिस-वन विभाग के कर्मी वहां पहुंचे, लेकिन अजगर तब तक मोर को निगल चुका था।

सिंह राम के मुताबिक, मैंने पहाड़ियाें पर बने श्रीशिव मंदिर के ​नजदीक अपने खेत से कुछ दूरी पर अजगर को देखा था। वह काफी लंबा था। मैंने तुरंत अन्य लोगों को उधर बुलाया। कई गांव वाले डंडा लेकर दौड़ पड़े। मगर, उसे डंडे मारने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। ​उस अजगर ने एक मोर को अपने चंगुल में फंसा लिया ​था। यह दृश्य देखकर ग्रामीण खौफजदा हो गए। अजगर मोर को एक बिल की ओर ले जाने लगा।

वहीं झाड़ियां थीं। मोर को मारने के बाद अजगर उन झाड़ियों में घुस गया। मोर को उससे छुड़ाने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन विशाल अजगर से उसे बचा नहीं सके। बाद में वन विभाग की ओर से अजगर को खोजने की कोशिश की गई। वहीं, उस अजगर को देखने के बाद से लोग अपने खेतों पर जाने से भी घबराने लगे। वे उस तरफ जाने से डर रहे हैं।

Bengal: 'बंगाल पर आतंकियों का कब्जा, ममता को गिरफ्तार करो, TMC को आतंकी संगठन घोषित करो' : भाजपा

UP News: कांग्रेस ने पहले देश को बांटा, आज संपत्ति बांटने की कर रही साजिश : सीएम योगी

EVM से हुए पहले चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया रद्द, जानें पूरा मामला

हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, कहा वो था डरावने अनुभव

मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता