image credit - CBS news
image credit - CBS news
अन्तरराष्ट्रीय

लॉस एंजेलिस में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, 3 की मौत 4 घायल

Jyoti Singh

Los Angeles Warehouse Party Shooting: अमेरिका में इन दिनों गोलीबारी की घटना आम सी हो गई है। यहां गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फायरिंग की एक घटना सामने आई जिसमें एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस पुलिस के द्वारा दी गई। घटना रविवार की बताई जा रही है।

अस्पताल में भर्ती 1 घायल की हालत गंभीर

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना बॉयल हाइट्स के साउथ लोरेना स्ट्रीट में हुई। इसमें 3 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए जिनमें से 1 व्यक्ति की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 2 घायलों की स्थिति स्थिर है 1 घायल को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस की माने तो जब तक वे अस्पताल पहुंचे थे तब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी थी वहीं तीसरे व्यक्ति की मौत बाद में हुई थी।

दोषियों की तलाश कर रही पुलिस

बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ना तो अब तक एक भी संदिग्ध को गिरफ्तार कर पाई है और ना ही घटना के कारणों का पता लगा पाई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह दोषियों की तलाश कर रही है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर जताया रोष

घटना में मरने वाले 2 लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें 27 वर्षीय डैनियल डनबर और 25 वर्षीय रैंडी टायसन शामिल है। इसकी जानकारी लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल ने दी। इस घटना के बाद लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की निंदा कर रहे है और पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढ़ने की प्रार्थना कर रहे है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"