फोटो साभार ANI 
अन्तरराष्ट्रीय

US News: गुरु पूर्णिमा पर टेक्सास में 10000 लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ, देखें Video

Om Prakash Napit

Bhagavad Gita in Texas: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 4 से 84 वर्ष की आयु के कुल 10000 लोग अमेरिका के टेक्सास स्थित एलन ईस्ट सेंटर में भगवद गीता का पाठ करने के लिए एकत्र हुए। यह कार्यक्रम योग संगीता और एसजीएस गीता फाउंडेशन द्वारा भगवद गीता पारायण यज्ञ के रूप में आयोजित किया गया था।

मैसूर के अवधूत दत्त पीठम आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत पूज्य गणपति सचिदानंद जी की उपस्थिति में भगवद गीता का पाठ किया गया।

Since Independence पर यहां देखें वीडियो...

जानें कौन हैं गणपति सचिदानंदजी

अवधूत दत्त पीठम 1966 में परम पावन श्री गणपति सचिदानंद जी स्वामीजी द्वारा स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कल्याण संगठन है। बता दें कि टेक्सास में भगवद गीता का जाप करने वाले सभी 10,000 लोगों ने अपने गुरु गणपति सचिदानंद जी स्वामी के मार्गदर्शन में पिछले आठ वर्षों में इसे याद किया था।

अमेरिका में हिंदू आध्यात्मिकता का प्रसार

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि स्वामी जी ने अमेरिका में भगवत गीता का जाप कार्यक्रम आयोजित किया हो। स्वामी जी पिछले कुछ वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका में बड़े पैमाने पर हिंदू आध्यात्मिकता का प्रसार कर रहे हैं।

गणपति सचिदानंद जी स्वामी जी भगवद गीता का प्रचार करने और सनातन हिंदू धर्म के मूल्यों को फैलाने के लिए एक विश्व प्रसिद्ध संत हैं।

जानकारी के अनुसार मुस्लिम समाज के लोगों ने भी महंत के चरणों में टेका मत्था, कहा: 'गुरु किसी धर्म और जाति का नहीं'अद्भुत! मुस्लिम समाज के लोगों ने महंत के चरणों में टेका मत्था, कहा: 'गुरु किसी धर्म और जाति का नहीं'

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट