बिना श्रेणी

साजन का साथ छोड़ गए राजन : बनारस घराने के मशहूर गायक राजन मिश्र का निधन

ChandraVeer Singh

बनारस घराने के प्रसिद्ध गायक पंडित राजन मिश्र का रविवार को निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजन मिश्रा भी कोरोना से संक्रमित थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं मिला।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्रा जी का निधन गहरा दुखद है। बनारस घराने से मिश्रा जी का जुड़ाव कला और संगीत जगत के लिए एक अपूर्ण क्षति है। शोक की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। लता मंगेशकर ने भी उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

ख्याल शैली में गायन के लिए मशहूर थे

राजन मिश्र और उनके भाई साजन मिश्र ख्याल शैली में गायन के लिए मशहूर थे। इस जोड़ी को 1971 में भारत सरकार ने संस्कृत अवार्ड दिया। 1994-95 में गंधर्व सम्मान, 1998 में संगीत नाटक अकादमी और 2007 में पद्म भूषण से नवाजा गया। 14 दिसंबर 2012 को राष्ट्रीय तानसेन सम्मान दिया गया था। इनके 20 से ज्यादा एल्बम भी आए।

विरासत में मिली थी संगीत की शिक्षा

1951 में जन्मे राजन मिश्र ने अपने दादा पंडित बड़े राम जी मिश्र और पिता पंडित हनुमान मिश्र से संगीत की शुरुआती शिक्षा ली थी। इसके बाद वे 1977 में दिल्ली चले गए। उन्होंने अपने भाई साजन मिश्र के साथ 400 साल पुराने बनारस घराने की परंपरा को आगे बढ़ाया। दोनों ने 1978 में श्रीलंका में अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। जल्द ही वे जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, अमेरिका, सिंगापुर, कतर, बांग्लादेश सहित कई देशों में प्रदर्शन करने गए।

Like and Follow us on :

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "आपमें एक तरह की चिंता और बेचैनी है"

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

Deepika Padukone ने शेयर किया सिंघम लुक, फैंस होने वाले 'बेबी' के लिए भेज रहें तोहफे

Lokshabha Elections 2024: श्याम रंगीला ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Panchayat 3: 'पंचायत' के तीसरे सीजन के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इसी महीने देगी दस्तक