37 के हुए रणवीर, कभी थे एडवरटाइजिंग राइटर, आज हैं इंडस्ट्री के सुपरस्टार

Happy Birthday Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने एडवर्टाइजिंग एजेंसी के में राइटर के तौर पर काम कर अपने करियर की शुरूआत की। इसके साथ ही वह कई फिल्मों में ऑडिशन भी देते रहे।
37 के हुए रणवीर, कभी थे एडवरटाइजिंग राइटर, आज हैं इंडस्ट्री के सुपरस्टार

डेस्क से यशस्वनी शर्मा-

Happy Birthday Ranveer Singh: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक मैन रणवीर सिंह अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन्होने अपने करियर की शुरुआत एडवर्टाइजमेंट राइटिंग से की थी। बैंड बाजा बारात से रणवीर ने फिल्मो में डेब्यू किया और इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। आज रणवीर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं।

रणवीर ने अपने 12 साल के करियर में 20 फिल्में की है जिनमें से 16 फिल्में हिट रहीं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानतें हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें....

जन्म ,परिवार ,एजुकेशन

रणवीर सिंह का जन्‍म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मां का नाम अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम रीतिका भवनानी है।

रणवीर सिंह की पढ़ाई एच आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्‍स, मुंबई से हुई है इसके अलावा उन्‍होंने अमेरिका की इंडियाना विश्‍वविद्यालय, से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री भी प्राप्‍त की है।

बचपन से देखा था स्टार बनने का सपना

रणवीर ने बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखा था और तभी से वह अपने सपने पर मेहनत कर रहे थे। उन्होंने स्कूल से ही प्ले और डिबेट्स में पार्टिसिपेट करना शुरू कर दिया था। वह अपने कॉलेज के टाइम से ही लगातार ऑडिशन भी दे रहे थे लेकिन तब उनका कहीं सिलेक्शन नहीं हुआ। कई जगह ऑडिशन देकर उन्हें यह पता चल चुका था की बॉलीवुड में एंट्री इतनी आसान नहीं है। इसलिए उन्होंने माइनर एकेडमी से एक्टिंग क्लासेस लेनी शुरू कर दी।

एडवर्टाइजिंग कंपनी में राइटर का काम किया
कई जगह ऑडिशन देने के बाद जब उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली तो उन्होंने एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी के साथ राइटर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था। इस दौरान एक्टर बनने की भूख उन्हें तब भी थी लेकिन ऑडिशन देने पर भी उनको सिर्फ छोटे-मोटे रोल ही मिल रहे थे।
image credit - Instagram

आदित्य चोपड़ा ने दिया था पहला मौका

रणवीर सिंह ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' का ऑडिशन दिया जो आदित्य चोपड़ा को बेहद पसंद आया और इस फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह को बिट्टू शर्मा के रोल के लिए कास्ट कर लिया। इस फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिल गयी थी ।

इस फिल्म में उनका रोल एक टिपिकल दिल्ली बॉय का था जिसके लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में कई दिन वक़्त बिताया और माहौल को अच्छे से समझा।

37 के हुए रणवीर, कभी थे एडवरटाइजिंग राइटर, आज हैं इंडस्ट्री के सुपरस्टार
कौन है फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर Sini Shetty, जानें पूरी कहानी

पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए मिला बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड

रणवीर की पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' 2010 में रिलीज़ हुई और सुपर हिट रही। इस मूवी के रिलीज़ के बाद रणवीर को खूब सराहा गया और इन्हे इस फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी दिया गया इस फिल्म ने कुल 15 अवॉर्ड जीते थे।

रामलीला ने दिलाई इंडस्ट्री में असली पहचान
रणवीर सिंह ने एक साल के अंदर ही दूसरी फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' की। इस फिल्म में भी फैंस ने उनके रोल को खूब सराहा था। रणवीर को फिल्मों की दुनिया में असली पहचान 2014 में आई उनकी फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' की थी। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका की जोड़ी और रोमांस को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था। यह फिल्म 48 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन इस फिल्म ने 220 करोड़ का बिजनेस किया था।
37 के हुए रणवीर, कभी थे एडवरटाइजिंग राइटर, आज हैं इंडस्ट्री के सुपरस्टार
सुष्मिता सेन ने शेयर की 'दस्तक' की यादें, कहा- महेश भट्ट ने किया था मेरा अपमान

12 साल में दी 16 सुपरहिट फिल्में

इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी। अपने 12 साल के फिल्मी करियर में रणवीर ने 20 फिल्में की जिनमें से 16 फिल्में हिट रही और 4 फिल्में फ्लॉप रहीं।

2018 में दीपिका संग शादी के बंधन में बंधे रणवीर

रामलीला फिल्म से एक-दूसरे के करीब आएं दीपिका-रणवीर ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी की। यह शादी एक प्राइवेट इवेंट था जिसमें मीडिया को दूर रखा गया था। रणवीर दीपिका को अपने लिए लकीचार्म मानते हैं।

जीत चुके है 36 फिल्मफेयर अवार्ड

अवॉर्ड की बात करे तो रणवीर 36 फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके है। इन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। रणवीर 3 बार बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीत चुके हैं। यही नहीं एक्टर ने 32 अन्य अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

इसके साथ ही रणवीर देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें 2012 से उन्हें लगातार फोर्ब्स की सेलिब्रिटी-100 की लिस्ट में शामिल किया जाता रहा है। 2019 में उन्हें भारत के सबसे पावरफुल लोगों में से एक माना गया था।

37 के हुए रणवीर, कभी थे एडवरटाइजिंग राइटर, आज हैं इंडस्ट्री के सुपरस्टार
क्या पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगे अक्षय? फैंस को दिया ये जवाब

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com