BBC Controversy: BBC World का Agenda वाले Propaganda का सच क्या?

हाल ही में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (British Broadcasting Corporation) द्वारा गुजरात दंगों पर (India The Modi Question) आधारित एक विवादित डॉक्यूमेंट्री (BBC documentary On Modi) तैयार की गई है। प्रोपेगेंडा से भरी हुई डॉक्यूमेंट्री के साथ ही जानिए BBC का भारत को बदनाम करने का इतिहास।
BBC Controversy: BBC World का Agenda वाले Propaganda का सच क्या?

ये पहला मौका नहीं है जब ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (British Broadcasting Corporation) ने भारत के खिलाफ जहर उगला है, भारत विरोधी एजेंडा चलाना शुरुआत से ही BBC की फितरत रही है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है यह भी आपको बताते है। ये वही बीबीसी है जो आयरलैंड में बंदूक उठाने वालों को आतंकी और अजमल कसाब जैसे आतंकियों को "गनमैन" कहता रहा है।

हाल ही में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (British Broadcasting Corporation) द्वारा गुजरात दंगों पर (India The Modi Question) आधारित एक विवादित डॉक्यूमेंट्री (BBC documentary On Modi) तैयार की गई है।

पूरी तरह से प्रोपेगेंडा से भरी हुई डॉक्यूमेंट्री

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC documentary) का देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में विरोध हो रहा है इसके पीछे की एक बड़ी बजह है कि यह डॉक्यूमेंट्री पूरी तरह से प्रोपेगेंडा से भरी हुई है और इसके द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवी खराब करने की कोशिश की गई है।

इस प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री के विरोध में ब्रिटेन में ही आवाज़ें उठ रही हैं, ब्रिटिश नागरिक कह रहे हैं कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के खिलाफ इस तरह का एजेंडा चलाकर बीबीसी ने गलत उदाहरण पेश किया है। दुनिया बदल रही है, क्योंकि भारत बदल रहा है।

गुजरात दंगो के बहाने देश के प्रधानमंत्री को बदनाम करने की साजिश

देश में 2002 में हुए गुजरात दंगो को लेकर हर बार प्रधानमंत्री पर सवाल उठा कर उनको बदनाम करने की कोशिश की जाती है फिर चाहे बात गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले की हो या लोकसभा चुनाव के नजदीक आने की, इस दौरान 2002 के गुजारत दंगो का भूत नाजाने कहा से एक दम से प्रकट हो जाता है, यह भी कह सकते है कि PM मोदी को बदनाम करने के लिए इस भूत को लाया जाता है, जिससे की प्रधानमंत्री की छवी पर सवाल खड़ा करके चुनाव में थोड़ा फायदा मिल जाए।

प्रोपेगेंड़ा फैलाने का ठेका BBC को?

यह बात क्यों कही जा रही है इस बात को भी हम आपको विस्तार से बताएगें लेकिन उससे पहले आप यह बात जानिए कि क्या देश में 2002 से पहले कोई दंगा नहीं हुआ? मेरठ, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल के साथ ही देश में दंगो की कई बड़ी घटनाएं हुई है, लेकिन राजनीति करने को घूम फिर कर गुजरात दंगो की बात करनी है। इस बार ऐसा लगता है कि एजेंड़ाधारीयों ने गुजरात दंगो पर प्रोपेगेंड़ा फैलाने का ठेका BBC को दे दिया गया है। हालाकिं देश में सरकार के साथ ही एक बड़े वर्ग पर निशाने साधना BBC की आदत है। आपको यकिन नहीं होता तो आप हमारी नीचे दी गई खबर को पढ़ सकते है।

BBC Controversy: BBC World का Agenda वाले Propaganda का सच क्या?
BBC का हिंदुओं के खिलाफ अब नया पैतरा! लिखा- 'हिंदू राष्ट्रः कैसे तैयार हो रहे हैं हिंदुत्व के सिपाही'
आश्चर्य की बात तो यह है कि जब भी गुजरात दंगो की बात की जाती है उस समय गोदरा कांड की कोई बात नहीं करता है वहीं गोदरा कांड जिसमें 60 से ज्यादा कारसेवकों को जिंदा जला दिया गया था।

कैसे भारत विरोधी एजेंडे पर काम कर रहा BBC समझिए

  • कोरोना के दौरान भारत में लॉकडाउन लगाने के बाद BBC HINDI ने PM मोदी पर सवाल खड़े कर दिए, लेकिन यूरोप में लॉकडाउन लगाने पर वहां के प्रशासन की प्रशंसा करते हुए BBC नही थका। क्या यह BBC HINDI का दोहरा मापदंड नहीं है?

  • मुंबई पर हमला करने वाले आतंकी अजमल कसाब को BBC आंतकी लिखने की जगह गनमैन लिख रहा है, लेकिन आयरलैंड की घटना पर अंजाम देने वालों में BBC को आंतकी दिखाई देता है।

कांग्रेस के इस नेता ने पार्टी से ऊपर उठ देश के बारे में सोचा, अब देना पड़ा पार्टी से इस्तीफा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने BBC की डॉक्यूमेंट्री पर रुख साफ करते हुए कहा है कि सच-सच होता है लेकिन कांग्रेस पार्टी के ही एक दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने इस मुद्दे पर पार्टी के स्टैण्ड से अलग होकर सरकार के प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है।

शायद यह बात पार्टी को पसंद नहीं आई और अनिल को ट्वीट डिलीट करने के लिए कहा गया। अनिल के एंटनी अपने ट्वीट करने के बाद अपनी पार्टी के निशाने पर आ गए थे, जिसके बाद अब अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बता दे कि अनिल एंटनी ने ट्वीट के जरीए इस्तीफे का ऐलान किया है।

हमारे बीजेपी के साथ कई मतभेद हैं, लेकिन इस देश में जो लोग बीबीसी की विचारधारा का समर्थन कर रहे हैं, उस चैनल का जिसका भारत के खिलाफ स्टैंड लेने का पुराना इतिहास रहा है, ये गलत उदाहरण सेट करता है. हमारी देश की संप्रभुता को कम करता है।

अनिल के एंटनी

केंद्र सरकार ने इसलिए डॉक्यूमेंट्री पर लगाया प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (British Broadcasting Corporation) द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री (Controversial BBC documentary) पर रोक लगा दी है। यह गुजरात दंगों पर (India The Modi Question) आधारित है।

इसमें सीरीज के जरिए झूठी कहानी फैलाने का आरोप है। इसी वजह से सरकार ने इसे भारत में बैन करने के साथ ही यूट्यूब के अलावा डॉक्यूमेंट्री के वीडियो को ट्वीट से हटाने के आदेश जारी कर दिए थे, इसके अलावा इससे जुड़े 50 लिंक को भी ब्लॉक किया गया है।

BBC का हिंदुओं के खिलाफ अब नया पैतरा! देखिए सिंस इंडिपेडेंस की इस रिपोर्ट में

BBC Controversy: BBC World का Agenda वाले Propaganda का सच क्या?
BBC का हिंदुओं के खिलाफ अब नया पैतरा! लिखा- 'हिंदू राष्ट्रः कैसे तैयार हो रहे हैं हिंदुत्व के सिपाही'

BBC हिन्दी मजहबियों पर कैसे है मेहरबान...देखिए सिंस इंडिपेडेंस की इस रिपोर्ट में

BBC Controversy: BBC World का Agenda वाले Propaganda का सच क्या?
विदेशी मीडिया (BBC हिन्दी) मजहबियों पर कैसे है मेहरबान...देखिए वीडियो

भारत और हिंदू सॉफ्ट टारगेट, देखिए सिंस इंडिपेडेंस की इस रिपोर्ट में

BBC Controversy: BBC World का Agenda वाले Propaganda का सच क्या?
भारत और हिंदू सॉफ्ट टारगेट! BBC खबरों के द्वारा उगल रहा 'जहर', छवि धूमिल करने की लगातार कोशिशें

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com