Maharashtra: '2026 तक भारत को बनाएं हिंदू राष्ट्र'; जानें टी. राजा सिंह के इस बयान के मायने

पैगंबर मुहम्मद पर कथित तौर पर टिप्पणी करने वाले टी. राजा सिंह ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'देश को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' बनाया जाए'।
Maharashtra: '2026 तक भारत को बनाएं हिंदू राष्ट्र'; जानें टी. राजा सिंह के इस बयान के मायने

बीजेपी से निलंबित नेता एवं विधायक टी. राजा सिंह ने 2026 तक अखंड हिंदू राष्ट्र बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजा सिंह ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहाता में हिंदू संगठनों द्वारा हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अहमदनगर और हैदराबाद शहरों का नाम बदलकर अहिल्याबाई नगर और भाग्यनगर कर दिया जाएगा।

Maharashtra: '2026 तक भारत को बनाएं हिंदू राष्ट्र'; जानें टी. राजा सिंह के इस बयान के मायने
'गजवा-ए-हिन्द' के सपने को साकार कर रहा PFI, NIA की पहली चार्जशीट में साजिश का पर्दाफाश

राजा सिंह ने कहा, 'हिंदू मांग कर रहे हैं कि देश को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' बनाया जाए। अगर 50 से अधिक इस्लामिक देश और 150 से अधिक ईसाई राष्ट्र हो सकते है, तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया जा सकता? जहां बहुसंख्यक आबादी हिंदुओं की है।'

पिछले साल कथित पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए गोशामहल भाजपा विधायक टी राजा सिंह अभी भी निलंबित है। राजा सिंह वर्तमान में तेलंगाना उच्च न्यायालय के एक गैग आदेश का भी सामना कर रहे हैं, जो उन्हें राज्य में रैलियां या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं देता है।

इसके अलावा उनके ऊपर 75 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है जिनमें से 30 मामले तो धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े हुए है।

Maharashtra: '2026 तक भारत को बनाएं हिंदू राष्ट्र'; जानें टी. राजा सिंह के इस बयान के मायने
करणी सेना संस्‍थापक का निधन, राजपूती आन के लिए हमेशा रहे तत्पर, जानें लोकेंद्र कालवी की संघर्ष गाथा

टी. राजा सिंह ने कहा, ' चाहे कुछ भी हो, 2025 और 2026 में, भारत को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' घोषित किया जाएगा। यह मैं नहीं कह रहा, यह सभी साधु-संतों की दहाड़ है और यह उनकी भविष्यवाणी है।'

उन्होंने कहा कि 'महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों का नाम बदलना अभी शुरुआत है।'

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर 'धाराशिव' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Maharashtra: '2026 तक भारत को बनाएं हिंदू राष्ट्र'; जानें टी. राजा सिंह के इस बयान के मायने
Commentary on Prophet: शर्तों के साथ टी राजा रिहा, पहला ट्वीट- 'धर्म की हुई विजय'

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com