President Election: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन पत्र, समर्थन में TRS, ये नेता रहें मौजूद

President Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने अपना समर्थन यशवंत सिन्हा को देने का फैसला किया है। TRS के इस फैसले के साथ ही अब सिन्हा को 17 दलों का समर्थन हासिल हो गया है।
President Election: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन पत्र, समर्थन में TRS, ये नेता रहें मौजूद

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज दिल्ली की सदन में अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के समय उनके साथ विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

शरद पवार सहित ये नेता पहुंचे नामांकन में

UPA प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़गे, राकांपा प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सहित कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे।

President Election: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन पत्र, समर्थन में TRS, ये नेता रहें मौजूद
President Election: द्रौपदी मुर्मु के चुनाव में खड़े होने से क्या टूट जाएगा यशवंत सिन्हा का सपना, जानें किसका पलड़ा होगा भारी

सिन्हा को अपना समर्थन देगी TRS

राष्ट्रपति चुनाव के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने अपना समर्थन यशवंत सिन्हा को देने का फैसला किया है। TRS के इस फैसले के साथ ही अब सिन्हा को 17 दलों का समर्थन हासिल हो गया है।

इस मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव दिल्ली में मौजूद रहे।

द्रोपदी मुर्मु से होगी टक्कर

बता दें कि इन चुनावों में सिन्हा की टक्कर NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से होगी। शुक्रवार 24 जून को मुर्मु ने नामांकन दाखिल किया था। उनके नामांकन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के घटक दलों के कई नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।

द्रोपदी का पलड़ा भारी

राष्ट्रपति चुनावों में द्रोपदी मुर्मु का पलड़ा भारी दिख रहा है। भाजपा इस समय पूरे समर्थन में है इसके अलावा मुर्मू को कई विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है।

इन पार्टियों में मायावती की BSP और नवीन पटनायक की बीजद शामिल है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन चुनावों में मुर्मु की जीत तय है।

President Election: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन पत्र, समर्थन में TRS, ये नेता रहें मौजूद
जानें कौन हैं Draupadi Murmu, संघर्ष भरा रहा जीवन, विवादों से हैं कोसो दूर
President Election: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन पत्र, समर्थन में TRS, ये नेता रहें मौजूद
राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का नामांकन, मोदी सहित ये बड़े नेता रहे प्रस्तावक

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com