चुनावी रंग में रंगे नेता, राजस्थान में हमलावार हुआ पक्ष-विपक्ष |Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति पार्टियां मैदान में उतर चुकी है। इसको लेकर सभी बड़े-बड़े नेता मैदान में उतर चुके हैं। जनसभा के माध्यम से अपने-अपने पक्ष के नेताओं के लिए वोट जुटाने में लग गए है। इसमें अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गड्करी, प्रियंका गांधी, मायावती और चंद्रशेखर का नाम शामिल है।
चुनावी रंग में रंगे नेता, राजस्थान में पक्ष-विपक्ष हुआ हमलावार | Rajasthan Election 2023
चुनावी रंग में रंगे नेता, राजस्थान में पक्ष-विपक्ष हुआ हमलावार | Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति पार्टियां मैदान में उतर चुकी है। इसको लेकर सभी बड़े-बड़े नेता मैदान में उतर चुके हैं।

जनसभा के माध्यम से अपने-अपने पक्ष के नेताओं के लिए वोट जुटाने में लग गए है। इसमें अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गड्करी, प्रियंका गांधी, मायावती और चंद्रशेखर का नाम शामिल है।

Rajasthan Election 2023 : गहलोत ने 5 साल किया भ्रष्टाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अजमेर में रोड शो कर मतदाताओं से राजस्थान में बीजेपी की सरकार लाने की अपील की है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि उदयपुर में जो हुआ उसके बाद क्या लगता है अजमेर सुरक्षित रह सकता है।

इसी के साथ अमित शाह कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि मोदी के कार्यकाल में पीएफआई वाले चुप बैठे हैं और सिर्फ कोटा में ही रैली क्यों निकालते है।

उन्होंने कहा कि जो युवा स्वेटर जर्सी पहने हैं। वो गहलोत की सभा में ऐसे मत जाना वरना बैल लाल रंग देख जैसे दौड़ता है, वैसा ही हाल होगा। गहलोत सरकार ने सिर्फ 5 साल भ्रष्टाचार किया है।

Rajasthan Election 2023 : पीएम अपने नाम पर मांग रहें वोट

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बीते शुक्रवार को सागवाड़ा (डूंगरपुर) व चित्तौड़ में सभाएं की। इसकी शुरूआत उन्होंने दीवाली की राम-राम और गायत्री मंत्र के जाप से किया।

उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी को कोई लाल-पीली डायरी तो मिल नहीं रही है। ऐसा लगता है कि वो सीएम का चेहरा ढूंढने निकले हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है। इसलिए वो अपने नाम पर राजस्थान में वोट मांग रहें है।

आगे उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक ग्राम स्वराज नहीं होगा और कोई धर्म के नाम पर वोट मांगे तो सावधान हो जायें।

Rajasthan Election 2023 : पार्टियां को घोषणा पत्र झूठे प्रलोभन

बसपा सुप्रीमों मायावती ने नदबई धौलपुर में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र की पूर्व सरकार ने मांग के बावजूद आंबेडकर को भारत रत्न दिया।

इसके बाद वीपी सिंह सरकार ने दिया। मायावती ने कहा कि पार्टियां के घोषणा पत्र झूठे प्रलोभन के लिए होते है। सत्ता में आने के बाद पार्टियां उस पर अमल नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि यूपी में जो घोषणाएं की गई थी। बसपा सरकार ने पूरा किया है।

Rajasthan Election 2023 : भारत विश्व गुरु बने

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जयपुर भाजपा कार्यालय में केंद्र सरकार व उनके विभाग के राजस्थान में कार्यों की जानकारी दी। फिर कहा कि राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी,

जिससे विकास की गति बढ़ेगी। पीएम मोदी का सपना है कि भारत विश्व गुरु बने भारत सरकार ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से कभी पक्षपात नहीं किया है।

Rajasthan Election 2023 : निर्दलीयों का नहीं कोई अस्तित्व

आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद व आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को पिलानी में सभा की और युवाओं से पार्टी की जीताने का आह्वान किया।

चंद्रशेखर ने कहा कि निर्दलीयों का कोई अस्तित्व नहीं होता है। वे किसी न किसी पार्टी के साथ जाते हैं। भाजपा और कांग्रेस सरकार में महिलाओं पर और दलितों पर अत्याचार बहुत बढ़े हैं।

चुनावी रंग में रंगे नेता, राजस्थान में पक्ष-विपक्ष हुआ हमलावार | Rajasthan Election 2023
भाजपा और कांग्रेस में चुनावी जंग जारी, जनता थड़ियों पर सुना रही फैसला | Rajasthan Election 2023
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com