J&k: फिर आंतक उठाने लगा अपना फन, मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक आंतकी को मार गिराया

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, मृतक सशस्त्र बलों के जवानों की पहचान संतोष यादव और चव्हाण रोमित तानाजी के रूप में हुई है, दोनों 1 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) से हैं। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोली लगने से सेना के दोनों जवान शहीद हो गए थे।
J&k: फिर आंतक उठाने लगा अपना फन, मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक आंतकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में एक फिर से आंतक अपना फन उठाने लगा है। आज एक मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, मृतक सशस्त्र बलों के जवानों की पहचान संतोष यादव और चव्हाण रोमित तानाजी के रूप में हुई है, दोनों 1 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) से हैं। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोली लगने से सेना के दोनों जवान शहीद हो गए थे।

मुठभेड़ में एक आतंकी भी मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के अति संवेदनशील शोपियां जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया। अधिकारियों ने यहां बताया कि शोपियां के जैनपुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

J&k: फिर आंतक उठाने लगा अपना फन, मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक आंतकी को मार गिराया
UP ELECTION 2022: सपा उम्मीदवार अभय सिंह गिरफ्तार, समर्थकों से बोले 'अब चुनाव आपके हवाले'

तलाशी अभियान के दौरान हुई थी आंतकियो से मुठभेड़

जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। सुरक्षा बलों के द्वारा एक आतंकवादी को भी ढेर करने के भी खबर है। मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

J&k: फिर आंतक उठाने लगा अपना फन, मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक आंतकी को मार गिराया
PUNJAB ELECTION 2022: पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी की सिख संतों से मुलाकात, आखिर क्या रंग लायेगी?

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com