Rape

Bihar: 13 साल की बच्ची से दरिंदगी, गैंगरेप कर चबा डाले प्राइवेट पार्ट, बगीचे में मिली लहूलुहान

Kuldeep Choudhary

बिहार के समस्तीपुर से ह्रदय को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ दरिंदों ने एक 13 वर्षीय नाबालिक को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। इन हैवानों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने पीड़िता के गुप्तांग, स्तन और जीभ तक को चबा कर फिर लहूलुहान हालत में एक बगीचे में फेंक कर चले गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

"एक 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। चकमेहसी पुलिस को मुजफ्फरपुर बयान लेने के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन चल रही है। इस घटना को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा"
हृदय कांत, एसपी, समस्तीपुर

घटना 11 नवंबर 2022 की जब कुछ दरिदें बच्ची को घर से उठा कर ले गए। इसके बाद सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में बच्ची को घर के पास वाले बगीचे में छोड़ कर चले गए। काफी खोजबीन के बाद बच्ची बगीचे में खून से लथपथ मिली थी।

इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं बच्ची के इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीण चंदा जमा कर रहे है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"