up election 2022

Uttar Pradesh Election 2022: देश के सबसे लंबे शख्स ने थामा सपा का दामन, जानिए कौन हैं ये शख्स

ChandraVeer Singh

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। वहीं राजनीति पार्टिंयों के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में देश के सबसे लंबे कद के व्यक्ति मानें जाने वाले धर्मेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को सपा में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले धर्मेंद्र प्रताप सिंह की लंबाई 8 फीट दो इंच है। धर्मेंद्र ने बताया कि पार्टी की जनकल्याण नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए वे समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े हैं।

46 के धर्मेंद्र प्रताप सिंह का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज
देश के सबसे लंबे व्यक्ति होने का खिताब पाने वाले 46 के धर्मेंद्र प्रताप सिंह का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इसके अलावा उन्हें एशिया के सबसे लंबे पुरुषों में भी शुमार किया जाता रहा है। धर्मेंद्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़ जिले के नरहरपुर कसियाही गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पिछले साल यूपी पंचायत चुनाव के दौरान भी उन्होंने अपने एक सहयोगी के लिए प्रचार किया था। इस बार जब यूपी विधानसभा चुनाव हैं तो धर्मेंद्र समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
बीमारी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र प्रताप सिंह अखिलेश यादव से मिले हैं। इससे पहले उन्होंने अखिलेश यादव से भी उनकी बीमारी को लेकर मुलाकात की थी। दरअसल धर्मेंद्र को अपनी लंबी लंबाई के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस पर उन्होंने सीएम के तौर पर अखिलेश यादव से मुलाकात की थी और उनके इलाज के लिए मदद मांगी थी।

कोरोना महामारी की चपेट में

कोरोना महामारी के कारण धर्मेंद्र प्रताप सिंह की आय भी बुरी तरह प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि वे अक्सर दिल्ली और मुंबई कनॉट प्लेस व मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया देखने जाया करते थे। वहां पर्यटक उन्हें देखने के लिए बेताब रहते थे। इस दौरान लोग उनके साथ सेल्फी लेते और उन्हें पैसे और तोहफे भी देते थे। हालांकि बाद में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन हो गया और उन्होंने यात्रा करना बंद कर दिया। इससे आमदनी भी प्रभावित हुई।

लंबाई के कारण शादी नहीं हो पाई

धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निजी जीवन की बात करें तो उनकी लंबाई के कारण अब तक शादी नहीं हो पाई है। हालांकि उनके कई रिश्तेदारों ने शादी करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन सकी। ऐसे में अब उन्होंने शादी करने और अपना परिवार बढ़ो की हसरत ही छोड़ दी है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील