international news

ताइवान दौरे पर अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैंसी पोलोसी, चीन का ताइवान पर साइबर हमला ! ताइवान की सरकारी वेबसाइट डाउन

Ravesh Gupta

अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी मंगलवार यानि 02 अगस्त को मलेशिया से ताइवान के लिए रवाना हो गईं हैं। यात्रा से चीन के साथ अमेरिका का तनाव बढ़ गया। बता दें कि नैंसी पेलोसी इस हफ्ते एशियाई दौरे पर हैं। उनकी यात्रा पर करीब से नजर रखी जा रही है कि कहीं वो ताइवान के दौरे के दौरान चीन की चेतावनियों की अवहेलना करेंगी। ताइवान में स्थानीय मीडिया ने बताया कि वह मंगलवार रात पहुंचेगी। इधर ताइवान सरकार की वेबसाइट डाउन होने से चीन के साइबर अटैक की बातें उठने लगीं हैं।

रूस ने क्षेत्र में तनाव बढने की कही बात

उधर, रूस ने मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका को चेतावनी दी कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा इसे चीन के साथ टकराव के रास्ते पर ले जाएगी और इस क्षेत्र में तनाव को भड़काएगी।

ताइवान में रात को रूकेंगी नैंसी पेलोसी

ताइवान के सबसे बड़े राष्ट्रीय समाचार पत्रों के मुताबिक नैंसी पोलोसी ताइवान में रात बिताएंगी। हालांकि ताइवान के विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। ताइवान की राष्‍ट्रपति सु त्सेंग-चांग ने नैंसी पेलोसी की यात्रा की स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की, लेकिन मंगलवार को कहा कि किसी भी विदेशी मेहमान और मैत्रीपूर्ण सांसदों का बहुत-बहुत स्वागत है।

बता दें कि चीन ताइवान को अलग देश मानने से इनकार करता है। उसका कहना है कि यदि आवश्यक हो तो सुरक्षा बलों द्वारा ताइवान पर कब्जा कर लिया जाएगा। नैंसी पेलोसी की दौरे पर उसने बार-बार जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। चीन ने साफ तौर पर कहा है कि उसकी सेना कभी भी आलस्य से नहीं बैठेगी।

डाउन हुई ताइवान सरकार की वेबसाइट

इसी बीच ताइवान पर साइबर अटैक की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ताइवान सरकार की वेबसाइट डाउन हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे चीन का हाथ हो सकता है। चीन इस वक्त पर अमेरिका और ताइवान से मुंह बनाए बैठा है। नैन्सी पोलोसी का ताइवान दौरा मामले में आग में घी डालने का काम कर रहा है।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद