इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल 
लाइफस्टाइल

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

Madhuri Sonkar

तनाव का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जब हम तनाव में होते है तो शरीर कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज करता है। जिसे स्ट्रेस हार्मोन कहते है। तात्कालिक मामलो में यह हार्मोन फायदेमंद है।

यह हमे खतरों से निपटने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है. लेकिन कोर्टिसोल का स्तर जब लंबे तक उच्च बना रहता है तो यह अधिक वजन, ह्रदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और अवसाद जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

ऐसे कम होगा तनाव

दरअसल तनाव हमारे सिंपैथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय कर हमे संभावित खतरे के लिए तैयार करता है। इससे धड़कन तेज़ हो जाती है। ब्लड प्रेशर और ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है।

लंबे समय तक बने रहने वाला तनाव मानसिक संतुलन को बिगाड़ सकता है, जिसके चलते नींद से जुडी बीमारिया, ख़राब पाचन सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।

जानिए तनाव को कम करने वाले दो तरीके

1. दीवार की तरफ मुंह करके बैठ जाए। अब धीरे से पीठ के बल लेटें और दोनों पैरो को दीवार पर फैला ले। कूल्हों को दीवार से सटाकर रखे। कोशिश करें की पीठ फर्श पर सीधी हो। अब दोनों हाथो को फैला कर सीधा रखे। 5 से 10 मिनट तक इस मुद्रा में रहे।

2. आरामदायक अवस्था में बैठ जाए। पीठ सीधे रखे। अब चार तक गिनते हुए धीरे-धीरे नाक से सांस ले। फिर थोड़ी देर रुके उसके बाद 8 या उससे ज़्यादा तक गिनते हुए मुंह से सांस बाहर निकाल दे। दिन में कभी भी आवशयकता पड़ने पर कुछ मिनट तक अभ्यास किया जा सकता है। इन दोनों योगासन को करने से मन को शांति मिलती है, तनाव कम होता है और इससे शरीर व मन दोनों रिलैक्स होता है।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट