महुआ मोइत्रा, TMC सांसद
महुआ मोइत्रा, TMC सांसद 
राष्ट्रीय

Mahua Moitra का विवादों से पुराना नाता; सांसद को हर#मी बोला, काली मां को शराबी

Kuldeep Choudhary

अपने बयानों के चलते विवादों में घिरी रहने वाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने 7 फरवरी को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान TDP सांसद के. राम मोहन नायडू के लिए हर#मी शब्द का प्रयोग किया। इसके बाद संसद में हंगामा मच गया।

हालाँकि महुआ मोइत्रा के लिए इस तरह का बयान देना कोई नई बात नहीं है, न सिर्फ गाली-गलौच बल्कि महुआ मोइत्रा तो कई बार सामने वाले से भिड़ भी चुकीं हैं। उनकी इन हरकतों के शिकार नेता ही नहीं बल्कि पुलिसकर्मी भी हैं।

महुआ का विवादों से पुराना नाता

जनवरी 2015 में समाचार चैनल 'Times Now' पर महुआ मोइत्रा और अर्नब गोस्वामी में बहस चल रही थी। इस बीच एंकर अर्नब गोस्वामी के किसी सवाल पर महुआ ने अपना आपा खो कर लाइव शो में अर्नब को बीच वाली उंगली दिखाई थी।

जुलाई 2019 में महुआ मोइत्रा ने पुलवामा में आतंकी हमला कर के CRPF के 40 जवानों के बलिदान के आरोपित आतंकी को 20 साल का लड़का कहा था। हालाँकि अज्ञानतावश महुआ ने पुलवामा के हमले को बालाकोट का हमला बताया था और इसके लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।
दिसम्बर 2020 को महुआ ने कोलकाता में TMC की एक मीटिंग में मौजूद मीडियाकर्मियों को 2 पैसे वाला बताया था। तब महुआ ने मीटिंग में मौजूद मीडियाकर्मियों को बाहर निकालने का फरमान सुनाया था।
मई 2021 में महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट में भारत देश को ‘सुसु पॉटी रिपब्लिक’ लिखा था।
8 फरवरी 2021 को लोकसभा में चर्चा के दौरान सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। तब उन्होंने न्यायपालिका को अपवित्र बताया था।
यौन शोषण के आरोप के बाद भी मुख्य न्यायाधीश ने इस्तीफा नहीं दिया। गंभीर आरोपों के बाद भी CJI रंजन गोगोई सुरक्षा ले कर घूमते रहे और बाद में राज्यसभा सदस्य बन गए।
महुआ मोइत्रा, TMC सांसद
  • जुलाई 2021 में झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर खुद को तीन बार ‘बिहारी गुंडा’ कहने का आरोप लगाया था।

  • फरवरी 2022 में महुआ मोइत्रा ने गोमूत्र का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था।

  • फरवरी 2022 में गुजरात नगरपालिका में माँस की बिक्री बैन करने के मुद्दे पर महुआ मोइत्रा ने जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी।

आप उस भारत से डरते हैं जहाँ एक जैन लड़का घर से छिपकर अहमदाबाद की सड़क पर ठेले से काठी कबाब खाता है।
महुआ मोइत्रा, TMC सांसद
मेरे लिए देवी काली एक मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी के रूप में हैं
महुआ मोइत्रा, TMC सांसद

महुआ ने India Today Conclave East 2022 में मां काली के विवादित पोस्टर को लेकर कहा कि आप अपने भगवान को कैसे देखते हैं। अगर आप भूटान और सिक्किम जाओ तो वहां सुबह पूजा में भगवान को व्हिस्की चढ़ाई जाती है, लेकिन यही आप यूपी में किसी प्रसाद दे दो तो उसकी भावना आहत हो सकती है।

Char Dham Yatra: अगर आप भी चार धाम यात्रा का बना रहें है प्लान, तो जान ले ये बातें

Maharashtra: पीएम मोदी ने कहा– "कांग्रेस सरकार में आएगी तो राम मंदिर को भी कर देगी कैंसिल"

Jammu-Kashmir: फारूक अब्दुल्ला को बड़ा झटका, लद्दाख में पूरी इकाई ने दिया इस्तीफा

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान