राष्ट्रीय

राहुल गांधी को 'भगवान कृष्ण' और अजय राय को 'अर्जुन' बताते हुए लगाया पोस्टर, रथ पर दिखे सवार

Rajesh Singhal

UP Politics: कानपुर पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाए जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'भगवान कृष्ण' और यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय को 'अर्जुन' के रूप में दिखाया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में जारी है। यह यात्रा जल्द ही कानपुर पहुंचने वाली है।

इससे पहले शहर में कांग्रेस के समर्थकों ने एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान श्रीकृष्ण और यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय को अर्जुन के तौर पर दिखाया गया है।

इसके अलावा पोस्टर पर श्रीमद्भागवत गीता का श्लोक- 'यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्' भी लिखा गया है।

पोस्ट पर इसके अलावा संदीप शुक्ला की फोटो लगी है। संदीप पेशे से वकील हैं और यूपीसीसी के सदस्य भी हैं।

जयराम रमेश ने दी जानकारी

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर ब्रेक लगा लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जाएंगे। 26 फरवरी से 1 मार्च तक राहुल गांधी की यात्रा पर ब्रेक रहेगा। इस दौरान राहुल इंग्लैंड का दौरा करेंगे।

इंग्लैंड से लौट कर राहुल राजस्थान के रास्ते 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे  उससे पहले यात्रा कानपुर पहुंच कर राहुल गांधी की यात्रा पर दो दिन ब्रेक रहेगा।  24 और 25 को राहुल गांधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा करेंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस संदर्भ में सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी जानकारी दी। 2 और 23 फरवरी को यात्रा का ब्रेक होगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी की सुबह मुरादाबाद से फिर शुरू होगी।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट