राष्ट्रीय

Rahul Statement: सुधांशु बोले- 'राहुल चाहते हैं चीन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दे भारत'

Om prakash Napit

Rahul Statement on China: चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने कहा कि चीन भारत पर उसी तरह से अमल कर रहा है जैसे रूस ने यूक्रेन के साथ किया है। राहुल के इस बयान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए कांग्रेस की जमकर खिंचाई की है।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को सदा भ्रमित रहने वाला नेता करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी यात्रा के दौरान भ्रम का शिकार हो गए हैं। केवल देश भर में यात्रा करके भारत को नहीं समझा जा सकता है। आपको भारतीयता तो समझने की जरूरत है।

सुधांशु त्रिवेदी ने जवाहरलाल नेहरू की 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि इंडिया की खोज गांधी परिवार की चार पीढ़ियों से चल रही है। त्रिवेदी ने सीमा पर तनाव पर राहुल गांधी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि भारत को चीन के सामने उसी तरह आत्मसमर्पण करना चाहिए, जैसे उनकी पार्टी की सरकार के दौरान होता था।

भाजपा नेता ने कहा कि साक्षात्कार सदा भ्रमित और तनावग्रस्त रहने वाले नेता और भ्रमित फिल्म स्टार के बीच बातचीत थी। त्रिवेदी ने कहा कि लेकिन उन्होंने भारत का भ्रम दूर कर दिया है... चीन पर उनका बयान संकेत दे रहा है कि भारत को चीन के आगे झुक जाना चाहिए।

अब राहुल ने अपने बयान में यह कहा...

भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने अभिनेता से नेता बने कमल हासन से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने उनसे चीन समेत कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। 23 मिनट की इस बातचीत में राहुल गांधी ने कमल हासन से कहा कि सेना ने साफ कहा है कि चीन हमारी जमीन पर बैठा है, लेकिन पीएम ने कहा कि हमारी जमीन पर कोई नहीं आया। राहुल ने आगे कहा कि चीन से केवल भारत ही लड़ सकता है।

राहुल गांधी ने तमिल सिनेमा के एक्टर और नेता कमल हासन के बातचीत के दौरान कहा कि 21वीं सदी में सुरक्षा को लेकर एक ग्लोबल नजरिया होना चाहिए और मुझे लगता है कि यहां हमारी सरकार का आकलन बिल्कुल गलत है। राहुल गांधी ने कहा कि हम लगातार सुनते आ रहे हैं कि सीमा पर क्या हो रहा है?

राहुल गांधी ने कहा कि चीन, भारत पर उसी तरह से अमल कर रहा है जैसे रूस ने यूक्रेन के साथ किया है। चीन भारतीय सीमा को बदलने की लगातार धमकी दे रहा है। राहुल ने दावा किया कि भारत-चीन सीमा विवाद का संबंध सीधे-सीधे कमजोर अर्थव्यवस्था, बिना दृष्टिकोण वाले भ्रमित राष्ट्र तथा नफरत एवं गुस्सा' से है।

रूस की तरह, चीन भी अपना सकता है ये सिद्धांत

राहुल गांधी ने दावा किया है कि जिस तरह रूस, यूक्रेन के साथ कर रहा है वैसे ही चीन भी यहीं सिद्धांत भारत के लिए अपना सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि चीनी भी यहीं कर रहे हैं, वह सावधान कर रहे है। वह लद्दाख में घुस जाएंगे, हम अरुणाचल प्रदेश में घुस जाएंगे।

मैं यह देख सकता हूं कि वे इस तरह के रवैये के लिए एक बुनियाद तैयार कर रहे हैं। राहुल ने आगे ये भी कहा कि मैं नहीं मानता कि पश्चिम, चीन का मुकाबला कर सकता है। मेरा विश्वास है कि भारत चीन का मुकाबला कर सकता है। उन्होंने कहा कि उत्पादन की दुनिया में हम चीन की तरह बन सकते हैं।

राहुल का दावा, चीन कर रहा कब्जा

राहुल गांधी ने कहा कि चीन 2002 वर्ग किलोमीटर भूभाग पर कब्जा कर चुका है। इसको लेकर पीएम मोदी ने साफ तौर पर कुछ भी नहीं किया है। सेना ये साफ कहा है कि चीन हमारी जमीन पर बैठे हैं। इससे चीन को एक साफ संदेश गया है कि वो चाहे जो भी करें लेकिन भारत कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देगा।

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास