Sidhu Moose Wala Murder Sidhu Moose Wala Murder
राष्ट्रीय

Sidhu Moose Wala Murder: मर्डर के कबूलनामे के बाद गोल्डी बराड़ 25 मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल

Pradip Kumar

Sidhu Moose Wala Murder: पिछले साल मई में अभिनेता और राजनेता सिद्धु मूसेवाला का मर्डर हुआ था। सिद्धु मूसेवाला के मर्डर के बाद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया। सिद्धु मूसेवाला के मर्डर के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने टीवी पर आकर जुर्म कबुला और अब गोल्डी बराड़ ने भी सामने आकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

गोल्डी बराड़ ने कहा कि "हां, मैंने ही कराया मूसेवाला का मर्डर, उसने कुछ ऐसी गलतियां की थी जो माफी के लायक नहीं थी और उसे सबक सिखाना जरूरी था तो सिखा दिया"।

सिद्धु मूसेवाला के मर्डर में अपराधी होने के कारण गोल्डी बराड़ को कनाडा के 25 मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सिद्धु मूसेवाला के मर्डर की पुष्टि की थी।

गोल्डी बराड़ कौन है?

गोल्डी बराड़

सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है और उसने 29 मई को सिद्धु मूसेवाला मर्डर के कुछ घंटों बाद हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का मूल निवासी है, 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था।

बराड़ पिछले महीने हुई डेरा सच्चा सौदा अनुयायी हत्याकांड में भी मुख्य साजिशकर्ता था।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्रमुख बातें

Sidhu Moose Wala Murder

गैंगस्टरों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का खूनी खेल एक करोड़ रुपये में खेला था।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शूटरों को 5-5 लाख रुपये मिले और फरार होन के लिए वाहन और रास्ते में होटलों में ठहरने का खर्च अलग से दिया गया था।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए शूटरों को ट्रेनिंग भी दी गई थी और हत्या का पूरा प्लान किया गया था।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के प्लान में तय किया गया था कि हमले के समय सबसे पहले गोली कौन चलाएगा और उसके बाद बाकी शूटर किस तरह फायरिंग करेंगे, ताकि सिद्धू मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो जाए।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए एके-47 और AN-94 असॉल्ट राइफल समेत अन्य अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।

मोगा निवासी शार्प शूटर मनप्रीत मनु कुस्सा ने सिद्धू मूसेवाला पर पहली गोली चलाई थी।

मूसेवाला की हत्या के लिए शूटर ने बाकायदा 8 बार रेकी की थी. 9वीं बार में वे अपने मकसद में कामयाब हुए थे।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के समय शूटर अपने साथ ग्रेनेड लेकर गए थे लेकिन निर्देश और मौके की वजह से उसका इस्तेमाल नही कर पाए।

प्रियव्रत ने शूटर की टीम की अगुवाई की और वह घटना के समय कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बरार के संपर्क में था।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 8 से 10 हमलावरों ने 30 से 35 गोलियां चलाई थीं, जिसमें से 8 गोली सिद्धू को लगी थीं।

लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर्स को काला पानी की सजा

लॉरेंस बिश्नोई

NIA दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की जेलों में बंद गैंगस्टरों को अंडमान की जेल में भेजना चाहती है। गैंगस्टर्स में सबसे बड़ा नाम लॉरेंस बिश्नोई का है जो फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद है।

NIA का मकसद इन गैंगस्टरों के नेटवर्क को ध्वस्त करना है। रिपोर्ट के अनुसार, NIA कुछ गैंगस्टरों को असम की सेंट्रल जेल में भी भेजने के विकल्प पर विचार कर रही है। असम की सेंट्रल जेल में फिलहाल वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगी बंद हैं।

गोल्डी बराड़ ने हनी सिंह को भी दी धमकी

फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी गयी है। बता दें, कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सिंगर को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा, जिसके बाद हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी है। हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से कहा कि उन्हें मौत का डर है और उन्हें सुरक्षा की जरूरत है।

सिद्धु मूसेवाला का परिवार

शुभदीप सिंह सिद्धू(सिद्धु मूसेवाला) का जन्म भारत के पंजाब के मूसा गाँव में हुआ था। सिद्धु मूसेवाला एक जाट सिख परिवार से थे, उनके पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर थे।

उन्होंने गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना से पढ़ाई की और 2016 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया।

सिद्धु मूसेवाला का घर

सिद्धु मूसेवाला का जन्म भारत के पंजाब के मनसा जिले के मूसा गाँव में हुआ था।

सिद्धु मूसेवाला Top 10 हिट गाने

1. 22 22 (2021)

2. So High (2017)

3. Same Beef (2019)

4. Toachan (2018)

5. Bambiha Bole (2020)

6. 295 (2021)

7. Just Listen (2018)

8. Dhakka (2019)

9. Tibeyan Da Putt (2020)

10.Legend (2019)

FAQs

सिद्धु मूसेवाला में क्या थी खास बात जिसके चलते विवादों में रहे?

सिद्धु मूसेवाला के गीत और विषय अक्सर भारत में विवादों में रहे थे। सिद्धु मूसेवाला पर बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था।

सिद्धू मूसेवाला प्रति शो कितना चार्ज करते थे?

सिद्धु मूसेवाला की फीस 20 लाख रुपये से अधिक थी। सिद्धु मूसेवाला की अपीयरेंस फीस 2 लाख रुपए से ज्यादा थी।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट