राहुल गांधी पहले यात्रा पर निकले, तीन राज्य गए, अब राहुल गांधी पूर्व से लेकर पश्चिम की यात्रा पर निकले: सुधांशु 
Politics

राहुल गांधी पहले यात्रा पर निकले, तीन राज्य गए, अब पूर्व से लेकर पश्चिम की यात्रा पर निकले: सुधांशु त्रिवेदी

Rajesh Singhal

Poltical News: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी शनिवार को जयपुर में मीडिया और सोशल मीडिया विभाग की वर्कशॉप में शामिल होने के लिए पहुंचे।

वर्कशॉप से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा- जब राहुल गांधी पहले यात्रा पर निकले थे।

तब तीन राज्य कांग्रेस के हाथ से चले गए थे। अब राहुल गांधी पूर्व से लेकर पश्चिम की यात्रा पर निकले हैं।

पहले उनके सबसे बड़े सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी पंजाब और बसपा उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।

तथा कथित इंडी गठबंधन की स्थिति कुछ-कुछ इस तरह की है कि देखी जमाने की यारी बिछड़े, सभी बारी-बारी।

जनता के सामने दो विकल्प

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इसका एक तथ्यात्मक आधार भी है कि नकारात्मक आधार के ऊपर बने गठबंधनों का भविष्य होता नहीं है।

आदेश की जनता के सामने दो स्पष्ट अल्टरनेटिव है। एक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन।

जो जांचा, परखा, खरा नेतृत्व और भरोसे का गठबंधन है। दूसरी तरफ अज्ञात नेतृत्व में अंतर्विरोधों से भरा हुआ, धर्म का गठबंधन हैं।

CP JOSHI बोले- बेमेल है इंडिया गठबंधन


BJP प्रेदेशाध्यक्ष CP जोशी ने कहा- आज डिजिटल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया का महत्वपूर्ण स्थान है। उसको लेकर पार्टी में कार्यशाला रखी गई है। आज प्रदेशभर के प्रमुख कार्यकर्ता उसमें भाग ले रहे हैं।

कार्यशाला को मुख्यमंत्री और कई प्रमुख लोग संबोधित करेंगे। बिहार में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में उठापटक आज से नहीं, लंबे समय से चल रही है। यह उठापटक कहां तक जाती है।

इसका इंतजार करना पड़ेगा। इंडिया गठबंधन तो ऐसा गठबंधन है जो बेमेल है। जो कभी एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखे सकते हैं। यह मजबूरी का गठबंधन है।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट