Sidhu Moose Wala के पिता से मिले भगवंत मान
Sidhu Moose Wala के पिता से मिले भगवंत मान  image credit - Twitter
राजनीति

Sidhu Moose Wala के घर पहुंचे भगवंत मान, गांव वालों ने किया जमकर विरोध

Jyoti Singh

Punjab: Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद उनके घर में मातम छाया हुआ है। ऐसे में आज यानि शुक्रवार को पंजाब के CM भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मिलने उनके घर पहुंचे। वहां उन्होंने सिद्धू के पिता से मुलाकात की। भगवंत मान के यहां पहुंचने से पहले गांव वालों ने उनका जमकर विरोध किया। मूसेवाला की सुरक्षा घटाए जाने को लेकर गांव वालों के मन में CM के खिलाफ गुस्सा है।

भगवंत मान को झेलना पड़ा गांव वालों का विरोध

प्रदेश के CM भगवंत मान को आज मनसा में सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचने से पहले जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मूसा गांव के लोगों ने भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि भगवंत मान सरकार ने एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की थी, इसके बाद ही उनकी हत्या हो गई। गांव वाले उनकी हत्या के लिए भगवंत मान को ही जिम्मेदार मान रहे है।

AAP पर उठे सवाल, कोई भी विधायक अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा

आम आदमी पार्टी पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे है। AAP पार्टी के पंजाब में 117 में से 92 MLA हैं। इसके बावजूद मूसेवाला के संस्कार में पार्टी का कोई भी विधायक नहीं पहुंचा था। ऐसे में कल AAP विधायक गुरप्रीत सिंह बणावाली मूसा गांव पहुंचे, लेकिन गांव वालों ने उनका विरोध किया और उन्हें सिद्धू के घर जाने से रोका। उन्हें गांव से बेरंग ही लौटना पड़ा था।

Sidhu Moose Wala के पिता से मिले वित्त मंत्री हरपाल चीमा और पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल

बता दें की गुरुवार को वित्त मंत्री हरपाल चीमा और पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल मूसा गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने सिद्धू के परिजनों से CM की बात करवाई थी। इसके साथ ही पार्टी के कई विधायक भी उनके घर पहुंचे थे।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, गोवा में 49.04% प्रतिशत हुआ मतदान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन