राजनीति

President Election: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन पत्र, समर्थन में TRS, ये नेता रहें मौजूद

Jyoti Singh

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज दिल्ली की सदन में अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के समय उनके साथ विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

शरद पवार सहित ये नेता पहुंचे नामांकन में

UPA प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़गे, राकांपा प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सहित कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे।

सिन्हा को अपना समर्थन देगी TRS

राष्ट्रपति चुनाव के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने अपना समर्थन यशवंत सिन्हा को देने का फैसला किया है। TRS के इस फैसले के साथ ही अब सिन्हा को 17 दलों का समर्थन हासिल हो गया है।

इस मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव दिल्ली में मौजूद रहे।

द्रोपदी मुर्मु से होगी टक्कर

बता दें कि इन चुनावों में सिन्हा की टक्कर NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से होगी। शुक्रवार 24 जून को मुर्मु ने नामांकन दाखिल किया था। उनके नामांकन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के घटक दलों के कई नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।

द्रोपदी का पलड़ा भारी

राष्ट्रपति चुनावों में द्रोपदी मुर्मु का पलड़ा भारी दिख रहा है। भाजपा इस समय पूरे समर्थन में है इसके अलावा मुर्मू को कई विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है।

इन पार्टियों में मायावती की BSP और नवीन पटनायक की बीजद शामिल है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन चुनावों में मुर्मु की जीत तय है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील