भरतपुर जनसभा में PM मोदी बोले, 3 दिसम्बर को कांग्रेस हो जाएगी छूमंतर Image Credit: X
राजस्थान

भरतपुर जनसभा में PM मोदी बोले, 3 दिसम्बर को कांग्रेस हो जाएगी छूमंतर

Rajesh Singhal

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग एक ही चरण में 25 नवंबर को होगी। काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

राजस्थान में जमकर चुनाव प्रचार हो रहा है। भाजपा राजस्थान में कमल खिलाने के लिए फुल एक्शन मोड में हैं।

जेपी नड्डा और अमित शाह के बाद शनिवार को PM नरेंद्र मोदी भरतपुर पहुंच गए। जहां उनका वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी का भरतपुर दौरा पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जादूगर जी कोनी मिले वोट जी

भरतपुर की जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं।

अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है- 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया भारत का लोहा मान रही है।

यह सब मेरी नहीं आपके एक वोट का कमाल है। पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते 5 वर्ष में क्या हुआ।

कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है और इसलिए राजस्थान कह रहा है-जादूगर जी कोनी मिले वोट जी।

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा का संकल्प है राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे। भाजपा का संकल्प है राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे।

भाजपा का संकल्प है महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे। राजस्थान भाजपा ने जो वादे किए हैं, इन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे।

कांग्रेस ने महिलाओं का विश्वास तोड़ा

भरतपुर के कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला किया।

कांग्रेस ने महिलाओं का विश्वास तोड़ा है। कांग्रेस को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस राज में दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। राजस्थान में दलितों पर अत्याचार हुआ है।

जादूगर का राज खत्म होना चाहिए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये चुनाव की दीपावली है। इसलिए सभी मतदाता कोने-कोने से कांग्रेस की सफाई करें। राजस्थान से कांग्रेस को हटाना जरूरी है।

अब जादूगर का राज खत्म होना चाहिए। सभी वादों को पूरा किया जाएगा। योजनाओं का लाभ गांव-गांव मिलेगा।

कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ भी अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है।

मैं सबसे ताजा उदाहरण आपको देता हूं। अभी हाल में ही देश को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त मिला।

उनका नाम हीरालाल सामरिया है। ये दलित मां का बेटा आपके डीग गांव के रहने वाले हैं। यह पहले भरतपुर जिले का हिस्सा हुआ करता था।

पर कांग्रेस को प्रतिभाशाली दलित अधिकारी की नियुक्ति पसंद नहीं आई। इसके लिए जो मीटिंग रखी गई, उसका भी कांग्रेस ने बायकॉट कर दिया।

कांग्रेस जिसने रामनाथ कोविंद का भी विरोध किया था। बाबा साहेब का हमेशा विरोध किया।

भरतपुर जिले पर भाजपा की नजर

भरतपुर जिले में पीएम नरेंद्र मोदी ने उम्मीदवारों को जीत का मंत्र दिया। भरतपुर में सात विधानसभा सीट हैं।

2013 चुनाव में भाजपा ने 7 में से 6 सीट पर कब्जा किया था। 2018 में भाजपा की हालात खराब रही है। सातों सीट पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा।

भरतपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार

भरतपुर - विजय बंसल

नगर - जवाहर सिंह

वैर-भुसावर - बहादुर सिंह कोली

नदबई - जगत सिंह

बयाना - बच्चू सिंह बंसीवाल

डीग-कुम्हेर - डॉक्टर शैलेश सिंह

कामा - नौक्षम चौधरी।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार