पहले खाना खाया, डिस्काउंट मांगा तो चले डंडे-सरिया 
राजस्थान

पहले खाना खाया, डिस्काउंट मांगा तो चले डंडे-सरिया

Madhuri Sonkar

बदमाशों के हौसले लगातार बुंलद होते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला जयपुर से आ रहा है। जहां बुधवार की तड़के सुबह नाकाबपोश हमलावरों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ की।

डंडे-सरिए से लैस हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ करने के बाद होटल पर पथराव भी किया। सिंधीकैम्प थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए।

होटल में लगे CCTV फुटेज में हमलावरों की करतूत कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।

डंडे-सरिए से लैस बदमाशों ने की तोड़फोड़

SHO अवतार सिंह ने बताया कि सिंधीकैम्प स्थित होटल माखन भोग में तोड़फोड़ की गई है। सुबह करीब 6:15 बजे डंडे-सरिए से लैस 8-10 नकाबपोश हमलावर दौड़ते हुए होटल पहुंचे।

दूर से ही होटल पर पत्थर फेंकते हुए आए हमलावर होटल में घुस गए। होटल में साफ-सफाई का काम कर रहे कर्मचारी उन्हें देखकर भाग खड़े हुए।

हमलावरों ने डंडे-सरिए से ताबड़तोड़ वार कर होटल में रखा सामान तोड़ दिया। रेस्टारेंट व किचन में जमकर तोड़फोड़ की। होटल कर्मचारियों ने सिंधीकैम्प थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही तोड़फोड़ कर हमलावर फरार हो गए।

डिस्काउंट को लेकर हुआ विवाद

होटल कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि एक-दो दिन पहले होटल में खाना खाने के लिए दो-तीन लड़के आए थे। खाना खाने के बाद डिस्काउंट की बात को लेकर होटल कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया था।

झगड़ा होने पर कहासुनी कर वह चले गए थे। डिस्काउंट नहीं देने के कारण गुस्साएं लड़कों ने ही होटल में तोड़फोड़ की है।

पुलिस को होटल में लगे CCTV फुटेज में नकाबपोश हमलावरों की करतूत कैद मिली। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों को ढूंढ रही है।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार