क्या अशोक गहलोत भी करेंगे BJP Join? पहले समर्थक तोड रहे रिश्ता, पायलट गुट में दिख रही कांग्रेस के प्रति वफादारी, अभी तक एक ने भी नहीं नहीं बदला पाला  @Socialmedia
Politics

क्या अशोक गहलोत भी करेंगे BJP Join? पहले समर्थक तोड़ रहे रिश्ता, पायलट गुट में कांग्रेस के प्रति वफादारी, अभी तक एक ने भी नहीं बदला पाला

Rajesh Singhal

Poltics News: अशोक गहलोत के समर्थक ही भाजपा में शामिल क्यों हो रहे हैं। ये सवाल आपके मन भी आ रहा होगा, अगर आप पॉलिटिक्स में रुची रखते है तो, कही इसका  मतलब ये तो नहीं अशोक गहलोत की रुचि कांग्रेस में नहीं रही, क्या इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, निकट भविष्य में गहलोत भी भाजपा में शामिल हो सकते  है।

खैर ये तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन राजस्थान की राजनीति में उस समय भुचाल आ गया।जब कभी अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के विधायक ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। अब वहां उपचुनाव होंगे उसके बाद ही राजनैतिक स्थिती साफ हो पाएगी।

हांलाकि ऐसी खबर सामने आ रही है कि गहलोत के साथ जुडे कुछ नेता भाजपा से जुड़ने की Line में शामिल है।

राजस्थान की राजनीति में आदिवासी क्षेत्र के दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, रिछपाल मिर्धा, रामलाल जाट, रतन देवासी आदि कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है, यह सभी नेता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक रह चुके हैं।

क्या अशोक गहलोत भी करेंगे BJP Join?

क्या अब अशोक गहलोत की कांग्रेस में रुचि नहीं रही?

आपको बता दें  गहलोत ने CM रहते हुए सत्ता की मलाई सबसे ज्यादा इन्हीं नेताओं को चटाई है। महेंद्रजीत सिंह मालवीय को मंत्री बनाने के साथ- साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य भी बनाया।

इतना ही नहीं मालवीय की पत्नी रेशमा देवी को बांसवाड़ा का जिला प्रमुख भी बनाया गया। यहां ये सवाल उठता है कि आखिर गहलोत के समर्थक ही भाजपा में शामिल क्यों हो रहे हैं? वह भी तब जब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को मजबूत किए जाने की सख्त जरूरत है।

गत विधानसभा के चुनावों में राजस्थान के 25 संसदीय क्षेत्रों में 11 में कांग्रेस को ज्यादा वोट मिले थे। इसलिए BJP ने इन 11 संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विशेष फोकस किया है, इसके मद्देनजर मालवीय को भाजपा में शामिल करवाया गया।

आदिवासी क्षेत्र के बांसवाड़ा-डूंगरपुर और जालौर-सिरोही संसदीय क्षेत्रों में मालवीय का खास प्रभाव है। भाजपा ने इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में मालवीय के दम पर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।

सूत्रों की मानें तो पूर्व सीएम गहलोत चाहते तो मालवीय को भाजपा में जाने से रोक सकते थे, लेकिन गहलोत ने मालवीय को रोकने में कोई रुचि नहीं दिखाई। ।

क्या अशोक गहलोत भी करेंगे BJP Join?

क्यों गहलोत ने अपने समर्थकों को खुला छोड़ दिया

गहलोत के रुचि न दिखाने के कारण ही लालचंद कटारिया, रिछपाल मिर्धा, रामलाल जाट, रतनदेवासी जैसे दिग्गज कांग्रेसी की भी BJP में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि 2020 के सियासी संकट में ये सभी नेता गहलोत के समर्थक थे।

इतना ही नहीं 25 सितंबर 2022 को इन नेताओं ने गहलोत के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा भी दिया था।

कहा जा सकता है कि इन नेताओं को कांग्रेस में मजबूत शामिल करने के लिए गहलोत ने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन अब गहलोत ने इन नेताओं को खुला छोड़ दिया है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत को अभी तक भी संगठन में कोई दायित्व नहीं दिया है। इस वजह से गहलोत नाराज बताए जाते हैं। यही वजह है कि गहलोत ने अपने समर्थकों को खुली छुट दे रखी है।

क्या अशोक गहलोत भी करेंगे BJP Join?

गहलोत समर्थक कई नेता होंगे BJP में शामिल

जिन कांग्रेस नेताओं ने गहलोत के शासन में सबसे ज्यादा सरकार का फायदा उठाया अब वे ही भाजपा में शामिल होने को उतावले हो रहे हैं।

ये नेता सरकार में रहते हुए भी गहलोत को ही अपना नेता मानते थे। शांति धारीवाल ने तो मंत्री रहते हुए सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उनके लिए अशोक गहलोत ही हाईकमान है।

यह बात अलग है कि गहलोत ने जिन सचिन पायलट को गद्दार धोखेबाज और मक्कर कहा उन

पायलट का एक भी समर्थक कांग्रेस नहीं छोड़ रहा है। पायलट के समर्थक विधायक और नेता अभी भी पूरी तरह कांग्रेस के साथ खड़े हैं।

सूत्रों के अनुसार यदि कांग्रेस हाईकमान ने अशोक गहलोत को राजनीतिक दृष्टि से संतुष्ट नहीं किया तो आने वाले दिनों में गहलोत समर्थक कई नेता भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार