दिल्ली

Delhi Girl Murder: अल्लाह के सिवा किसी का डर शिर्क (मूर्तिपूजा, गुनाह) समझते हैं; साक्षी को चाकू से गोदने वाले साहिल का नया Video

Om Prakash Napit

Delhi Girl Murder: दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित शाहबाद डेयरी के पास साहिल नाम के युवक ने हिन्दू लड़की साक्षी को चाकुओं से लगातार गोद कर मार डाला और पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया। उसकी आंतें तक बाहर निकल आई थीं। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। अब साहिल का इस्टाग्राम हैंडल भी सामने आया है। ये भी पता चला है कि कई लड़कियों से उसके रिश्ते थे।

जानकारी के अनुसार उसका इंस्टाग्राम हैंडल ‘sahi.lkhan3600’ है, जिस पर हुक्का पार्टी से लेकर सिद्धू मूसेवाला के गाने तक कई तस्वीरें और वीडियोज हैं। उसके इंस्टाग्राम हाइलाइट्स में भी एक वीडियो है, जो बताता है कि वो कट्टर इस्लामी है। उसने अपने ‘इंस्टाग्राम हाइलाइट्स’ में जिस स्टोरी को डाल रखा है, वो एक रील वीडियो है।

उक्त वीडियो में एक व्यक्ति को बंदूक के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को ‘Sameer6000’ नामक इंस्टाग्राम हैंडल ने अपलोड किया था।

साहिल खान को हिन्दू समझती थी साक्षी

साहिल खान ने उक्त वीडियो अपने ‘इंस्टाग्राम हाइलाइट्स’ में लगाया। इस लिंक पर जाकर आप साहिल के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को देख सकते हैं। इसमें बड़ी बंदूक के साथ चल एक रहा व्यक्ति दिखता है। साथ ही बैकग्राउंड में आवाज़ आ रही होती है, “और हम, अल्लाह के सिवा किसी का डर शिर्क समझते हैं।”

बता दें कि इस्लाम में मूर्तिपूजा को ‘शिर्क’ कहा गया है और इसे हराम माना गया है। साक्षी की एक दोस्त आरती ने भी बताया है कि वो साहिल खान को हिन्दू समझती थीं।

इंस्टाग्राम पर साक्षी के हत्यारे साहिल का हैंडल

इंस्टाग्राम पर एक अन्य वीडियो में वो हुक्का गुड़गुड़ाता भी नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में ‘दिल्ली में करता बदमाशी’ गाना बज रहा है।

साहिल ने कुछ दिन पहले ही एक लंबा चाकू खरीदा था। कई लोग साहिल को ‘सन्नी’ नाम से भी जानते थे। साहिल ने रिठाला में हत्या में इस्तेमाल किया हुआ हथियार फेंका है।

साहिल अपने अम्मी-अब्बू और 3 बहनों के साथ किराये के मकान में रहता था। हत्या के बाद उसने पुलिस से बचने के लिए फोन स्विच ऑफ कर लिया था और अब वो जाँच को भटकाने का प्रयास कर रहा है।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट