दिल्ली

Delhi Girl Murder: 'कोई पछतावा नहीं', साहिल ने कबूला जुर्म, गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से था आगबबूला

Om Prakash Napit

Delhi Girl Murder: दिल्ली में नाबालिग की हत्या के आरोपी साहिल ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साहिल ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने बताया कि कई दिनों से लड़की उसे नजरअंदाज कर रही थी।

बता दें सोमवार (29 मई) को दिल्ली के शाहबाद डेरी में 16 साल की लड़की की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। हत्यारे इतने पर भी नहीं रुका और पत्थर उठाकर लड़की के सिर पर हमला किया।

हत्या की खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को घटना के दिन ही उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई। वह एसी और फ्रिज रिपेयरिंग का काम करता है।

रिठाला में छिपाया चाकू

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ में बताया कि वह दोनों रिलेशन में थे और उसे कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा कि लड़की उसे कई दिनों से इग्नोर कर रही थी, जिसकी वजह से वह वारदात के वक्त गुस्से से आगबबूला था।

पूछताछ में साहिल ने बताया कि हत्या के बाद वह रिठाला गया था, जहां उसने हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को छिपाया। इसके बाद साहिल बुलंदशहर गया। बुलंदशहर पहुंचने के लिए उसने दो बार बस बदली। साहिल बचने के लिए पूरी चालाकी कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

साहिल की सच्चाई जान गई थी पीड़िता

साहिल की इंस्टाग्राम चैट से पुलिस को पता चला है कि उसकी कई लड़कियों से दोस्ती थी। साहिल एक साथ कई लड़कियों के साथ रिलेशन में था। पीड़िता को ये बात पता चल गई थी और इसी वजह से वह साहिल से अलग होना चाहती थी। इसी के बाद साहिल ने पीड़िता की हत्या का प्लान बनाया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद साहिल ने अपना फोन बंद कर दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया है।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट