पंजाब

Train में TTE ने किया महिला पैसेंजर पर टॉयलेट, बोला- नशे में गलती हुई

Kuldeep Choudhary

पिछले दिनों इंडियन एयरलाइन्स में अजीबो-गरीबों मामले सामने आये थे। कभी यात्रियों के बीच मारपीट को लेकर तो कभी नशे में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने को लेकर। ऐसा ही मामला अब ट्रैन अकाल तख्त एक्सप्रेस से सामने आया है।

अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में TTE ने महिला पैसेंजर के सिर पर टॉयलेट कर दी। महिला अपने पति के साथ A-1 कोच में सफर कर रही थी। महिला के शोर मचाने पर पति और अन्य यात्रियों ने TTE की जमकर पिटाई की। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर उसे GRP के हवाले कर दिया।

महिला अमृतसर की रहने वाली है। वह पति राजेश के साथ कोलकाता जा रही थी। रात करीब 12 बजे सभी सो रहे थे। ट्रेन बरेली और लखनऊ के बीच थी। इसी दौरान नशे में धुत बिहार के TTE मुन्ना कुमार ने यह गंदी हरकत की।
नवरत्न गौतम, जीआरपी इंस्पेक्टर, चारबाग
आरोपी TTE मुन्ना कुमार

TTE नशे में था

पुलिस के अनुसार, GRP को ट्विटर के जरिए शिकायत मिली थी। ट्रेन के लखनऊ पहुंचते ही GRP-RPF ने TTE मुन्ना को पकड़ लिया और महिला के पति की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने गलती स्वीकार करते हुए कबूल किया है कि वह नशे में था। इसकी वजह से उससे यह गलती हुई है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"