States

बिहार: किशोर की निर्मम हत्या, गला रेतकर बाहर निकाल लीं दोनों आंखें, जी नही भरा तो हाथ भी तोड़ दिए

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के गोवा काजीचक गांव से 3 दिन पहले गायब किशोर का शव गांव के ही खंधा मिला हैं, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई हैं। बेरहमी से किशोर की निर्मम हत्या की गई है। किशोरी का गला काटने के बाद उसकी दोनों आंखें निकाल दीं और उसके हाथ भी तोड़ दिए। हत्या के बाद उसका शव जमीन में गाड़ दिया था। मृतक की पहचान देवेंद्र पासवान के 12 वर्षीय पुत्र बसंत पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

Photo | Navbharat times
Photo | Navbharat times

ग्रामता पुजा के दोरान विवाद को लेकर हत्या

मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन

पहले गांव में ग्रामता पुजा का आयोजन हुआ था।

इस दौरान गांव के ही जीतू पासवान के साथ

भोज के दौरान विवाद हो गया। इसी विवाद में जीतू

पासवान ने उनके बेटे को मारने की धमकी दी थी।

इस मामले में, दोनों पक्षों के बीच पुलिस स्टेशन में

सुलह भी की गई। लेकिन जीतू सुलह से नाराज था।

परिवार ने गांव के युवक पर लगाया हत्या का आरोप

देवेंद्र पासवान के परिजनों ने आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर करीब 4 बजे आंधी आई। उसी दौरान जीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर देवेंद्र का अपहरण कर लिया और उसे गांव से दूर खाई में ले गया। जहां उसकी हत्या कर उसका शव दफना दिया गया। इस दौरान परिजन खोजबीन कर रहे थे। इस बीच खंधे में शव घर मिलने की सूचना मिली, जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव देवेंद्र पासवान का है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले मृतक के पिता बसंत पासवान ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जिसमें किसी पर आरोप नहीं लगाया गया। लेकिन शव मिलने के बाद गांव के एक नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Like and Follow us on :

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद