Ram Mandir: अयोध्या में लगेगी 200 फीट की स्क्रीन, एक साथ देख सकेंगे 2 हजार लोग 
उत्तर प्रदेश

Ram Mandir: अयोध्या में लगेगी 200 फीट की स्क्रीन, एक साथ देख सकेंगे 2 हजार लोग

Madhuri Sonkar

Ram Mandir: अयोध्या में 200 फीट की एक स्क्रीन लगाई गई है। ये सबसे बड़ी स्क्रीन, जिस पर लाइट एंड साउंड शो होगा।

इसके जरिए भगवान राम के जीवन के अलग-अलग प्रसंगों को दिखाया जाएगा। इस स्क्रीन पर रामायण के प्रसंग लगातार चलेंगे, इनको आने वाले 5 साल तक इसी तरह चलाने की मंजूरी प्रशासन ने दे दी है।

Ram Mandir: रामायण का होगा प्रसारण

बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में काफी तैयारियां चल रही है। इसकी के साथ ही राम की पैड़ी पर 200 फीट की एक स्क्रीन लगाई जा रही है।

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इसका दीदार कर सकेंगे और एक साथ 2 हजार से ज्यादा लोग इसे एक साथ देख सकेंगे। इस पर भगवान राम के जीवन पर आधारित रामायण दिखाने का विशेष प्रबंध किया गया है।

गौरतलब है कि इस स्क्रीन का ट्रायल 5 नवंबर से शुरू हुआ था। इसको लेकर जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी थी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इस स्क्रीन पर रामायण का मंचन किया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पूरे देश को राम मंदिर में समाहित करने की कोशिश कर रहा है। इसी के साथ देश के कई शहरों से वहां की प्रसिद्ध सामग्री मंगाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर राम भक्त उपहार में घड़ी, घंटा, हीरे का हार दे चुके हैं।

तीर्थक्षेत्र पुरम अयोध्या की सबसे बड़ी अस्थाई सिटी है। ट्रस्ट ने आमंत्रित साधु-संतों के ठहरने के लिए 'तीर्थक्षेत्र पुरम' शहर बसाया है।

इसमें लगभग 4000 साधु संतों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं कारसेवकपुरम में अलग- अलग जगहों के 800 से ज्यादा प्रतिष्ठित लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार