नेपाल की सेना ने दुर्घटना से जुड़ी तस्वीरें शेयर की
नेपाल की सेना ने दुर्घटना से जुड़ी तस्वीरें शेयर की  
अन्तरराष्ट्रीय

सामने आई Nepal Plane Crash से जुड़ी तस्वीरें, घटना में 14 शव बरामद

Jyoti Singh

Nepal Plane Crash: नेपाल से प्लेन क्रेश की बड़ी खबर सामने आई है। घटना रविवार की बताई जा रही है। नेपाल की तारा एयर का ‘ट्विन ओट्टर 9एन-एइटी' का विमान पोखरा शहर से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र में गायब हो गया था। नेपाल की सेना ने दुर्घटना से जुड़ी तस्वीरें शेयर की। सेना ने यह विमान मस्टैंग में थसांग-2 के सैनोसवेयर में ढूंढ निकाला है। इस घटना में सेना ने 14 शव बरामद किए है। इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांठमांडू ले जाया गया है।

प्लेन में 22 यात्री थे सवार

विमान कंपनी ‘तारा एयर' के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में चार भारतीय के अलावा दो जर्मन व 13 नेपाली यात्री और चालक दल के तीन नेपाली सदस्य सवार थे। यह विमान सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा से उड़ा। इसे 10 बजकर 15 मिनट पर उतरना था, पर पोखरा-जोमसोम हवाई मार्ग पर घोरेपानी के पास आसमान में विमान का टॉवर से संपर्क टूट गया।

लनिंगचोगला इलाके में जलते दिखा विमान का मलबा

विमान के गायब होने के बाद इसे ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल विमान के हादसे की तस्वीरें सामने आई है पर यात्रियों का अभी कुछ पता नहीं चला है। स्थानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल सेना के मेजर जनरल बाबूराम श्रेष्ठ ने बताया कि विमान का पता लगा लिया गया है। लापता विमान को मुस्तांग जिले के थासांग ग्रामीण नगरपालिका के ऊपरी लरीकोटा के लनिंगचोगला इलाके में जलते हुए देखा गया था। विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। सेना सभी यात्रियों की तलाश में जुटी है।

घटना में 4 भारतीय नागरिक लापता

विमान कंपनी ने यात्रियों की सूची जारी की है। इस सूची में 4 भारतीय नागरिकों के नाम भी शामिल है। लापता लोंगों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, वैभवी बांडेकर (त्रिपाठी),धनुष त्रिपाठी, और ऋतिका त्रिपाठी के रूप में की गई है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य है जो मौजूदा समय में मुंबई के नजदीक ठाणे में रह रहे थे।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील