गुलाबी नगर में बनाया जाएगा राम मंदिर का स्वरूप: 22 जनवरी को रामनिवास बाग को अयोध्या के रूप में सजाया जाएगा

Ram Mandir: छोटो काशी में अल्बर्ट हॉल पर 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। एक ओर जहां अयोध्या में रामलला गर्भगृह में विराजित होंगे।
गुलाबी नगर में बनाया जाएगा राम मंदिर का स्वरूप: 22 जनवरी को रामनिवास बाग को अयोध्या के रूप में सजाया जाएगा
गुलाबी नगर में बनाया जाएगा राम मंदिर का स्वरूप: 22 जनवरी को रामनिवास बाग को अयोध्या के रूप में सजाया जाएगा

Ram Mandir: छोटी काशी में अल्बर्ट हॉल पर 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। एक ओर जहां अयोध्या में रामलला गर्भगृह में विराजित होंगे।

वहीं, दूसरी तरफ जयपुर में अल्बर्ट हॉल के सामने मिनी राम मंदिर का स्वरूप (प्रतिरूप) बनाकर दीपावली मनाई जाएगी।

पूरे रामनिवास बाग को अयोध्या नगरी के रूप में सजाया जाएगा। जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट, जयपुर नगर निगम ग्रेटर और जयपुर व्यापार महासंघ के सहयोग से 1 लाख 11 हजार दीपक और विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के जैसा 35 फीट ऊंचा भव्य राम मंदिर का स्वरूप अल्बर्ट हॉल पर बनाया जाएगा। भगवान राम की 10 फीट ऊंची मूर्ति भी लगाई जाएगी।

निमंत्रण के लिए नगर निगम ग्रेटर की तरफ से जयपुर के घर-घर में पीले चावल भेजे जाएंगे। शहर, मंदिरों और बाजारों को भगवा पताका और विशेष लाइटिंग के जरिए सजाया जाएगा।

22 जनवरी को पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया- यह कार्यक्रम देश के प्रमुख साधु-संतों व महंतों के सान्निध्य में राजस्थान के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में रामलला की भव्य महा आरती के साथ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल होंगे।

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सभी लोग एक साथ शामिल नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए अयोध्या जैसा माहौल हम जयपुर में तैयार करने जा रहे हैं। 22 जनवरी को पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी।

ऐसे में जयपुर में भी हमने 5 लाख से लेकर 21 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही अल्बर्ट हॉल पर अयोध्या का स्वरूप बनाया जाएगा। यहां 1 लाख 11 हजार दीपक से महाआरती की जाएगी।

रामनिवास बाग लेगा अयोध्या नगरी का रूप

श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट के महासचिव गब्बर कटारा ने बताया- सभी राम भक्तों के लिए यह अत्यंत सुखद और गौरवशाली क्षण होगा।

जब 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसे ना केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

भारत और सम्पूर्ण विश्व में भी इस दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में हमारी संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर को समृद्धि की दिशा मे बढ़ाने के उद्देश्य से जयपुर के अल्बर्ट हॉल के सामने कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


पूरे रामनिवास बाग को अयोध्या नगरी के रूप में सजाया जाएगा। इसमें चार द्वार राम द्वार, लक्ष्मण द्वार, भरत द्वार, और हनुमान द्वार होंगे।

साथ ही भक्ति मार्ग और श्रद्धा मार्ग होंगे। पूरे रामनिवास बाग परिसर को भगवा रंग का बांदनवार लगाकर धार्मिक रूप दिया जाएगा।

हेलिकॉप्टर से होगी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा

केसरिया रंग की ध्वजा से पूरे शहर को सजाया जाएगा। रामनिवास बाग को हमने अयोध्या नगरी का स्वरूप माना है।

श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन गोधा ने बताया- अल्बर्ट हॉल पर प्रभु श्रीराम लला का 35 फीट ऊंचा भव्य मंदिर कलकत्ता से आए हुए कारीगरों द्वारा बनाया जाएगा। मंच के दाएं ओर एक बड़े मंच से भक्ति संध्या का आयोजन होगा।

यहां देश के प्रमुख भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। विशेष आकर्षण के तौर पर मंदिर के साथ ड्रोन शो/लेजर शो किया जाएगा।


न्यू गेट से मुख्य मंच तक पुष्प वर्षा के साथ प्रभु श्री राम की रथ यात्रा निकाली जाएगी। सभी व्यापारिक संगठन और नागरिक इस शोभा यात्रा का स्वागत करेंगे।

महिलाएं केसरिया साड़ी पहन कर फूलों से राम भक्तों का स्वागत करेंगी। पुरुष भगवा कुर्ता पजामा व केसरिया साफा बांधे हुए रहेंगे।

कार्यक्रम में पधारने के लिए देश भर के साधु-संतों व महंतों और प्रमुख व्यापारियों और उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा गया है।

शोभायात्रा मार्ग में आकाश से हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा होगी। कार्यक्रम के अंत में शानदार आतिशबाजी की जाएगी।

गुलाबी नगर में बनाया जाएगा राम मंदिर का स्वरूप: 22 जनवरी को रामनिवास बाग को अयोध्या के रूप में सजाया जाएगा
Ram Mandir: राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित कपाट तैयार, लगे है 18 शुभ प्रतीक
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com