राष्ट्रीय

BJP on Rahul: राहुल के बयान से कांग्रेस की फजीहत! जानें कैसे-कैसे लग रहे आरोप?

Om prakash Napit

BJP on Rahul: लंदन जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर आरोप लगाए और भारत में लोकतंत्र को खतरा तक बता दिया। लंदन में राहुल ने अपनी भड़ास निकालने के चक्कर में भारत की छवि गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आरएसएस तक पर हमला बोला। यहां तक की सिख, मुस्लिम और ईसाईयों से भेदभाव किए जाने तक का आरोप जड़ा।

पीएम मोदी और केंद्र सरकार को नीचा दिखाने के चक्कर में राहुल लंदन में बोल तो बहुत कुछ आए, लेकिन अब यहां कांग्रेस से कोई जवाब देते नहीं बन रहा। बीजेपी के तमाम कद्दावर नेता राहुल के बयान पर हमलावर हैं। बीजेपी नेता राहुल के बयानों को देश का अपमान और देशद्रोही करार देकर माफी की मांग पर अड़े हुए हैं। संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर हंगामा जारी है। जबकि कांग्रेस बचाव की मुद्रा में माफी नहीं मांगने पर अड़ी है।

Since Independence पर जानें राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा की रणनीति और किस नेता ने क्या कुछ कहकर राहुल और कांग्रेस को घेरने की कोशिश की।

बीजेपी हमलावर, कांग्रेस की खिंचाई

  • राहुल गांधी ने देश की बेइज्जती की : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि अगर राहुल गांधी कहते हैं और उससे कांग्रेस को परेशानी होती है तो हमें उससे कोई मतलब नहीं है लेकिन अगर वह देश को बदनाम करते हैं तो देश का नागरिक होने के नाते हम चुप नहीं रह सकते। राहुल गांधी ने लंदन सेमिनार में जो कुछ कहा, उसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र, न्यायपालिका और देश की बेइज्जती की है। जो देश के खिलाफ बोलते हैं, उनके खिलाफ हमें आवाज उठानी चाहिए।

  • लोग नहीं जानते वे पप्पू हैं : इससे पहले कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत की एकता के लिए खतरनाक और वह भारत को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि “स्वघोषित कांग्रेस राजकुमार ने सारी हदें पार कर दी हैं। देश के लोग तो जानते हैं, लेकिन विदेश के लोग नहीं जानते कि राहुल गांधी पप्पू हैं।”

  • राहुल विवादों की आंधी : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे हैं। उनकी मंशा सिर्फ और सिर्फ बीजेपी को बदनाम करने की है, लेकिन देश और विदेश में रह रहे भारतीयों को पता है कि राहुल की बातों को गंभीरता से नहीं लेना है। अनुराग ने कहा, ' राहुल गांधी विवादों की आंधी बन गए हैं, विदेशी दोस्त,विदेशी एजेंसी या फिर विदेशी चैनल हो किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

  • राहुल ने किया भारत का अपमान : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए।

  • टुकड़े-टुकड़े गैंग की तरह बात : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की तरह बात की। ‘उन्होंने (राहुल ने) संसद में बहुत कुछ बोला है, लेकिन लंदन में उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है और माइक बंद कर दिया जाता है। मुझे लगता है कि यह लोकतंत्र पर हमला है तथा लोकसभा एवं देश का अपमान है।’

  • राहुल मांगे देश से माफी : पीयूष गोयल ने कहा, बड़े शर्मनाक तरीके से में एक विपक्षी नेता ने विदेश में जाकर भारत की न्यायपालिका, सेना, चुनाव आयोग और सदन का अपमान किया। विपक्षी नेता ने गलत आरोप लगाए हैं। उन्हें सदन में आकर देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। पीयूष गोयल ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र को खतरा तब था जब देश में इमरजेंसी लगाई गई।

  • अब नफरत देश से भी : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के लिए नफरत अब देश के लिए नफरत है। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने खेद व्यक्त किया कि विदेशी ताकतें क्यों नहीं आतीं और भारत पर हमला नहीं करतीं।

  • विदेश से देश का अपमान : कांग्रेस नेता और गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध ने बुधवार ट्विटर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। अनिरुद्ध ने ट्वीट किया, "हमारी संसद के माइक खामोश हैं।" उन्होंने कहा, "वो दूसरे देश की संसद में अपने देश का अपमान करते हैं या शायद वो इटली को अपनी मातृभूमि मानते हैं।"

क्या कहा था राहुल गांधी ने

बीते दिनों राहुल गांधी लंदन के दौरे पर गए थे। उस दौरान उन्होंने लंदन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट परिसर में एक कार्यक्रम में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि हमारे यहां लोकसभा में अक्सर विपक्षी सांसदों के माइक बंद कर दिए जाते हैं। हमें चर्चा करने की अनुमति नहीं दी जाती। राहुल गांधी ने आरएसएस पर भी हमला बोला और कहा कि आरएसएस ने भारत के सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। प्रेस, न्यायपालिका, संसद और चुनाव आयोग सभी खतरे में हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर उनकी जासूसी करने और चीन के साथ सीमा विवाद पर भी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी