सांसद दीया कुमारी ने प्रियंका गांधी पर उठाए गंभीर सवाल 
राजस्थान

Rajasthan Election 2023: 5 साल से हो रहे राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार अब क्या मुंह दिखाने आई हो, सांसद दीया कुमारी ने प्रियंका गांधी पर उठाए गंभीर सवाल

SI News

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के रण में मतदाताओं को साधने के लिए आज प्रियंका गांधी दौसा के सिकराय पहुंची थी। इस दौरान बीजेपी सांसद ने प्रियंका पर जमकर हमला बोला है।

सांसद दीया कुमारी ने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि जब पांच साल से महिलाओं पर अत्याचार हो रहें थे तब कहा थीं।

आगे उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रियंका एक बार भी नहीं दिखाईं दी। अब क्या शक्ल दिखाने आयी हैं।

Rajasthan Election 2023: रणथम्भौर में पिकनिक मनाने आयी हैं प्रियंका

सांसद दीया कुमारी ने प्रियंका गांधी पर उठाए गंभीर सवाल

सांसद दीया कुमारी ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका रणथम्भौर में पिकनिक मनाने आईं, लेकिन पीड़ितों के घर मिलने नहीं गईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नारा दिया था कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

इसको लेकर भाजपा ने कई बार सवाल भी उठाए थे औऱ बहन बेटियों पर हो रहें अत्याचार के भाजपा के नेताओं का संघर्ष साफ देखने को मिल रहा था। आगे बीजेपी सांसद दिया कुमारी ने कहा कि जब चुनाव आ गया है तब प्रियंका आ रही है।

इसके पहले कहा थी। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को शर्म आनी चाहिए। दीया कुमारी ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस नेताओं को सत्ता में रहना तो दूर वोट मांगने का भी हक नहीं है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रियंका सभा करने के बाद रणथम्भौर जा रही हैं ऐसे में ये साफ है कि वो यहां छुट्टियां मनाने आयी है न की पीड़ित महिलाओं का दर्द बांटने।

Rajasthan Election 2023: प्रियंका के दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सांसद दीया कुमारी ने प्रियंका गांधी पर उठाए गंभीर सवाल

प्रियंका गांधी के दौसा दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और बीजेपी नेता जमकर वाड्रा के ऊपर कटाक्ष कर रहे हैं।

बीजेपी के प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा है कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा लगाने वाली प्रियंका गांधी को लचर सिस्टम की शिकार महिलाओं व बच्चियों की पीड़ा दिखाई नहीं देती है।

उन्होंने कहा कि लेकिन उन्हें रणथंभौर में बाघ जरूर दिख जाता है। उन्होंने ट्वीट कर के कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। इसकी वजह से प्रदेश की हर महिला स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट