भारत- श्रीलंका को देगा 15 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद 
अन्तरराष्ट्रीय

भारत- श्रीलंका को देगा 15 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद

Madhuri Sonkar

भारतीय उच्चायोग और श्रीलंका उच्चायोग ने आपस में 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशी के अनुदान पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये धनराशि भारत द्वारा श्रीलंका को घर और बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए दिए जाएंगे।

अनुराधापुरा में होगा निर्माण कार्य

भारत ने अपने श्रीलंका के साथ अच्छे संबंधों के चलते एक बार फिर श्रीलंका की आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

गौरतलब है कि श्रीलंका के बौद्ध शहर अनुराधापुरा में घर और बुनियादी सुविधाएं तैयार की जानी है।

जिसके अतिरिक्त श्रीलंका ने भारत से कुछ आर्थिक मदद की मांग की थी। भारत ने उनकी इस जरुरत को समझा और आर्थिक मदद देने के लिए तैयार हो गया।

भारत के उच्चायोग संतोष झा को अपने समक्ष श्रीलंकाई पत्रों का आदान-प्रदान किया। कुछ देर आपसी बातचीत के बाद कागजों पर दोनों तरफ से हस्ताक्षर दर्ज किए गए।

9 परियोजनाओं में भारत ने की मदद

भारतीय उच्चायोग की दी गई जानकारी के अनुसार भारत, श्रीलंका की 9 परियोजनाओं में आर्थिक मदद करने का फैसला किया है।

भारत सरकार चाहती है की इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बता दें कि भारत द्वारा इन सभी योजनाओं को पूरा करना के लिए 50 प्रतिशत की मदद की जाएगी। बाकी 50 प्रतिशत पैसा श्रीलंका के खजाने से लिया जाएगा।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट