Snowman
Snowman  Kuldeep Choudhary
international news

Snowman: हिमालय में छुपा है हिममानव 'येति' का रहस्य! क्या है हकीकत?

Kuldeep Choudhary

Snowman: हिमालय की बर्फीली चोटियां, जहां कोई आता-जाता नही, वहां रहते हैं येति (Snowman)। कहा जाता है कि ये मॉडर्न इंसान और आदिमानव का मिला-जुला रूप है, जो लगभग 20 फुट ऊंचे और डेढ़ से दो सौ किलो वजनी होते हैं।

ज्यादातर लोग इसके होने से इनकार करते हैं, लेकिन बर्फ के बीहड़ों में अकेले फंस चुके कई देसी-विदेशी लोगों ने वहां अजीबोगरीब चीज की मौजूदगी का दावा किया है, जिससे येति की धारणा को बल मिलता है।

yeti

येति शब्द का इतिहास

येति संस्कृत के शब्द 'यक्ष' से बना है। इंसानों जैसा देखने वाला जिसके पास सुपरह्यमन (Super Human) ताकत होती है, वह यक्ष कहलाता है।

नेपाल, तिब्बत, भूटान समेत भारत में अक्सर लोकगाथाओं में इसकी चर्चा होती रही है। सिक्किम में इसे 'मेगुर' या 'लत्सन' कहा जाता है। वहीं मंगोलिया में 'अल्मास' और तिब्बती में इसे 'केमो' कहते हैं।

Snowman के 32×15 इंच के पैर

साल 2019 में इंडियन आर्मी ने बर्फ पर येति के पैरों के निशान देखने का दावा किया था। सेना ने 32×15 इंच के निशान देखे, जिससे साफ था कि ये इंसानी पैर नहीं हैं। पैरों की तस्वीर के साथ किया गया ट्वीट जमकर वायरल भी हुआ था। सेना ने तस्वीर को एक्सपर्ट्स को सौंपने की बात की थी हालाँकि बाद में इसपर कोई अपडेट नहीं आई।

कब-कब मिले निशान

  • साल 1921 में कोलकाता के द स्टेट्समैन अखबार के लिए एक रिपोर्टर हेनरी न्यूमन हिमालय से लौटे लोगों के इंटरव्यू ले रहे थे। इस दौरान लोगों ने बताया की बर्फ पर कुछ ऐसे पैर दिखे, जो किसी इंसान या जानवर के नहीं हो सकते। उन्होंने उसे स्नोमैन (Snowman) नाम दिया।

  • साल 1951 में ब्रिटिश एक्सप्लोरर एरिक शिंप्टन ने बर्फ पर कुछ फुटप्रिंट देखे, जो इंसान या किसी जाने-पहचाने जानवर के नहीं थे।

  • साल 1960 में सर एडमंड हिलेरी ने दावा किया कि उन्होंने येति का सिर देखा है, जो हेलमेट की तरह होता है।

  • 1986 में मशहूर पर्वतारोही रीनहोल्ड मेसनर येति से सामना होने का दावा किया था।

  • 2007 में अमेरिका में एक टीवी शो को होस्ट करने वाले जोश गेट्स को हिमालय में एक झरने के करीब बर्फ पर येति के पैरों के तीन रहस्यमय निशान मिले थे।

  • 2011 में एडिनबर्ग चिड़ियाघर के शोधकर्ताओं को नेपाल के एक मठ में ऊंगली मिली, जो लंबी-मोटी थी। उसके बारे में दावा किया गया कि वह येति की अंगुली है लेकिन DNA में ये ऊंगली इंसानी साबित हुई।

Snowman

Snowman पर विज्ञान का मत

वैज्ञानिकों ने हिमालय की सूनी कंदराओं-वादियों में तीन तरह के भालुओं की बात की है। जो इंसानों से बहुत ऊंचे और भारी-भरकम होते हैं। आधे इंसान-आधे स्नोमैन लगने वाले लोग असल में बर्फीले भालू होते हैं, जो लोगों की येति की धारणा से मेल खाते हैं।

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "आपमें एक तरह की चिंता और बेचैनी है"

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

Deepika Padukone ने शेयर किया सिंघम लुक, फैंस होने वाले 'बेबी' के लिए भेज रहें तोहफे

Lokshabha Elections 2024: श्याम रंगीला ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Panchayat 3: 'पंचायत' के तीसरे सीजन के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इसी महीने देगी दस्तक