OSD लोकेश शर्मा ने जादुगर को बताया फरेबी, बोले- ये कांग्रेस की नहीं, गहलोत की शिकस्त 
राजस्थान

OSD लोकेश शर्मा ने जादुगर को बताया फरेबी, बोले- ये कांग्रेस की नहीं, गहलोत की शिकस्त

Rajesh Singhal

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों में कांग्रेस के जादुगर का जादु खत्म हो गया। प्रदेश की जनता ने राज बदल दिया, लेकिन रिवाज नहीं बदला। कां

ग्रेस की हार को लेकर सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकश शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।

शर्मा ने हार का जिम्मेदार गहलोत को ही बताया। गहलोत को फरेबी बताते हुए 25 सितंबर 2022 की घटना का जिक्र किया।

जिसमें उन्होंने कहा पूरी घटना प्रायोजित थी। आलाकमान के खिलाफ विद्रोह कर अवमानना की गई। उसी दिन से ये खेल शुरू हो गया था।

काग्रेस की नहीं बल्कि गहलोत की शिकस्त

लोकेश शर्मा ने एक्स कर लिखा- लोकतंत्र में जनता ही माई-बाप है और जनादेश शिरोधार्य है, विनम्रता से स्वीकार है। मैं नतीजों से आहत जरूर हूं, लेकिन अचंभित नहीं।

कांग्रेस राजस्थान में निःसंदेह रिवाज बदल सकती थी। लेकिन, अशोक गहलोत कभी कोई बदलाव नहीं चाहते थे। यह कांग्रेस की नहीं बल्कि अशोक गहलोत की शिकस्त है।

लोकेश ने कहा कि उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री को यह पहले बता दिया था। लेकिन उन्हें कोई ऐसी सलाह या व्यक्ति अपने साथ नहीं चाहिए था, जो सच बताए।

Ground रिपोर्ट दी, लेकिन नहीं मानी। उनके कहने पर बीकानेर के बाद भीलवाड़ा से टिकट मांगा। इस सीट को लगातार 20 साल से हार रहे थे, लेकिन ये नया प्रयोग नहीं कर पाए।

बीडी कल्ला के लिए 6 माह पहले बता दिया था, वे बीस हजार से ज्यादा मत से चुनाव हारेंगे। वही हुआ।

गहलोत ने पसंदीदा प्रत्याशियों को टिकट दिया, नतीजा सामने है

लोकेश ने कहा, तीसरी बार लगातार मुख्यमंत्री रहते गहलोत ने पार्टी को फिर हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है।

पार्टी से आज तक सिर्फ़ लिया, लेकिन कभी अपने रहते पार्टी की सत्ता में वापसी नहीं करवा पाए। उन्होंने अशोक गहलोत पर आलाकमान के साथ फरेब करने, ऊपर सही फीडबैक न पहुंचने देने, किसी को विकल्प तक न बनने देने, अपने फायदे के लिए जुड़े लोगों से घिरे रहकर आत्ममुग्धता में लगातार गलत निर्णय करने के आरोप लगाए।

तमाम फीडबैक और सर्वे को दरकिनार कर अपनीमनमर्जी और अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को उनकी स्पष्ट हार को देखते हुए भी टिकट दिलवाने की जिद रही। इस वजह से ये नतीजे तय थे।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट