गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया

Ayodhya Ram Mandir Live: गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया

Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान मंगलवार से प्रारंभ हुआ था। 22 जनवरी को नव निर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

संगम तट पर 100 फीट ऊंचाई पर जल रही है श्रीराम नाम की अखंड ज्योति संगम तट पर स्थित देवरहा बाबा तपोस्थली पर श्रीराम नाम की ज्योति कई वर्षों से लगातार जल रही है। चाहे भीषण बाढ़ हो या रेतिला मैदान इस अखंड ज्योति की लौ आज तक कम नहीं हुई है। शास्त्री पुल से गुजरने वाले लोग इसका दर्शन करते हुए जाते हैं। साथ ही माघ मेले में पहुंचने वाले भक्त भी इसके दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

सरयू घाट पर संध्या आरती

लाइटों से जगमगाया राम मंदिर 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या में चारों तरफ जश्न का माहौल है। इसी बीच राम मंदिर को सजाया गया है। मंदिर पर लाइटें लगाई गई हैं।

प्रदेश की जेलों में होगा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, दीपोत्सव भी होगा: जेल मंत्री झांसी में प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर भारती ने कहा कि 22 जनवरी को प्रदेश की जेलों में अयोध्या के भव्य मंदिर में होने जा रही भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा जेलों में दीपोत्सव का भी आयोजन होगा। यह बात उन्होंने शुक्रवार को जेल के निरीक्षण के बाद कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का हाल जाना।

म्हारौ राजस्थान है तैयार, अयोध्या लौट रहे रघुनंदन प्रभु श्री राम! आज विधायक दल की बैठक में ऐतिहासिक दिन 22 जनवरी 2024 को श्री अयोध्‍या धाम में सनातन आस्था के अवलंब प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत उपलक्ष्य पर राजस्थान में आधे दिन का अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

राममंदिर ट्रस्ट को महावीर ट्रस्ट सोने के धनुष बाण सौंपेगा महावीर ट्रस्ट पटना 20 जनवरी की शाम या 21 जनवरी की सुबह राम मंदिर ट्रस्ट को सोने के धनुष बाण सौंपेगा। पहले यह कार्यक्रम आज 19 जनवरी को होना था। यह जानकारी महावीर ट्रस्ट के आचार्य किशोर कुणाल ने दी है।

22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेगा मनी मार्केट रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते मनी मार्केट सोमवार 22 जनवरी को सुबह नौ बजे की जगह दोपहर 2.30 बजे से खुलेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। मनी मार्केट या मुद्रा बाजार कम अवधि के लिए लोन के लेन-देन का एक सिस्टम है। इसके जरिए सरकारें, बैंक और कॉर्पोरेशन कम समय के लिए लोन का लेनदेन करती हैं।

रामलीला मैदान में जगमगाएंगे 51 हजार दीपक रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी बिजनौर में भी जोर-शोर से चल रही है। मंदिर से लेकर सरकारी भवन तक सजाए जाएंगे। इसके अलावा जिलेभर में कई स्थानों पर राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अनुष्ठान किए जाने हैं। जिसको लेकर रामभक्तों ने तैयारी शुरू कर दी है। बिजनौर रामलीला मैदान में 22 जनवरी को 51 हजार दीपक जगमगाएंगे।

सीएम योगी ने की दर्शन करने वाले भक्तों से अपील उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। दर्शन के लिए लोगों से संयम बरतने के लिए कहा है। सीएम ने आगे कहा कि सभी के मन में उत्साह और उमंग है। यह मौका अयोध्या धाम में जश्न का है।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सजा महाकाल मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी यह दिन धूमधाम से मनेगा। मंदिर में पुष्प व विद्युत सज्जा होगी। एक लाख दीपों से महाकाल का आंगन जगमगाएगा। रंगारंग आतिशबाजी से आकाश रोशन होगा।

राम मंदिर विवाद पर फैसला देने वाले जजों को भी निमंत्रण राम मंदिर विवाद पर फैसला सुनाने वाले CJI सहित 5 जजों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें अयोध्या में अभिषेक समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया है।

उत्तर प्रदेश: 22 जनवरी को होने वाले #प्राण_प्रतिष्ठा समारोह से पहले हजारों राम भक्त #अयोध्या आए हैं। #लता_चौक और शहर के अन्य हिस्सों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बात दें अस्थायी मंदिर में दर्शन करने का आज आखिरी दिन है।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: दीवाली सा उत्सव.. अवकाश.. ड्राई डे , 22 जनवरी को भव्य तरीके से सेलिब्रेट कर रहे राज्य

अयोध्या: लखनऊ के एक भक्त ने श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज के आवास पर भगवान राम के लिए '56 भोग' का प्रसाद चढ़ाया।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पूरे देश और उत्तर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। 22 जनवरी के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करने की सभी तैयारियां चल रही हैं। युद्ध स्तर पर सभी तैयारियां चर रही हैं।

ऑनलाइन बिक रहा श्रीराम मंदिर अयोध्या प्रसाद! कैट ने बताया फर्जी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा किया है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने इस चौंकाने वाले खुलासे में कहा है कि देश के बड़े ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म द्वारा 'श्रीराम मंदिर अयोध्या प्रसाद' बेचा जा रहा है। इस प्रसाद की आड़ में मिठाई बेची जा रही है, जो विशुद्ध रूप से देश के लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने इस संबंध में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र भेजकर इस धोखाधड़ी की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया है। बतौर खंडेलवाल, यह सर्वविदित है कि अयोध्या धाम के श्री राम मंदिर से अभी तक कोई प्रसाद वितरित नहीं हो रहा है।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: ऑस्ट्रेलिया में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा राम मंदिर, जानें लागत और खासियत

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने X पर पोस्ट किया है, 'भगवान रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा।

डाक टिकटों पर मिलेंगे प्रभु श्रीराम के विविध रूप प्रभु श्रीराम पर विविध रूपों में डाक टिकट मिलेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान राम पर पांच रुपये के डाक टिकट जारी किए जाने के बाद संगम नगरी के प्रधान डाक घर में आठ सौ टिकट मंगाए गए हैं। इन टिकटों की बिक्री प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी से आरंभ होगी। अयोध्या में रामलला की प्राण -प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में डाक विभाग ने टिकटों पर राम कथा को विशेष स्थान दिया है। टिकटों पर राम की लीलाओं के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित चित्र मिलेंगे। इसमें राम दरबार, धनुर्धर राम, जय श्री राम, शबरी गाथा, सीता स्वयंवर, केवट प्रसंग, रावण वध की छाप टिकटों पर अंकित की गई है। राम के स्वरूपों वाले डाक टिकटों के मूल्य पांच रुपये से लेकर 15 रुपये तक हैं। राज्याभिषेक वाला डाक टिकट 65 रुपये में मिलेगा। भगवान राम की लीलाओं के प्रसंगों को इन डाक टिकटों पर देखकर लोग नए रामयुग का एहसास कर सकेंगे। राम पर यह विशेष डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के लिए एक अच्छा तोहफा है।

उज्जैन, मध्य प्रदेश: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डू प्रसाद अयोध्या भेजा जा रहा है।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर लाइफ जैकेट वितरित किए।

ये संत बद्री हैं। वे इस समय रायबरेली में हैं। बद्री अपनी शिखा (चोटी) से राम रथ खींचकर अयोध्या ले जा रहे हैं। बद्री दमोह से अयोध्या के लिए निकले हुए हैं। वे 566 किमी का सफर तय करेंगे।

राम मंदिर के सामने योगी

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में सरयू घाट का दौरा कर  व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण ।

इस्कान परिवार द्वारा भगवान राम रथ यात्रा निकाली गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में नेपाली बाबा आश्रम ने पूजा की।

राम मंदिर उद्घाटन से पहले वैष्णो देवी मंदिर को सजाया गया जम्मू-कश्मीर के कटरा की पहाड़ियों में स्थित श्रद्धेय वैष्णो देवी मंदिर को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए रोशनी से सजाया गया है।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए ब्रह्मवेद श्री देवराहा हंस बाबा न्यास ट्रस्ट द्वारा लड्डू बनाए जा रहे हैं।

योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की

योगी राम मंदिर परिसर पहुंचे, तैयारियों का जायजा ले रहे

राम मंदिर में लगेगी कैदियों द्वारा बनाई गई कालीन ज्ञानपुर भदोही जेल में वहां के कैदियों द्वारा भगवान श्रीराम की बनाई गई कालीन को डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव व जेलर राजेश वर्मा ने मण्डलायुक्त गौरव दयाल को सौंपा।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ayodhya Ram Mandir Live: अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित करने के साथ पूजन शुरू, सीएम का आज अयोध्या दौरा

रामलला की मूर्ति को कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगिराज ने बनाया है।रामलला की 51 इंच (4.25 फीट) की खड़ी प्रतिमा है। यह कमल आसन पर विराजित है। हाथ में धनुष-बाण है। आसन मकराना संगमरमर से बनाया गया है। इस पर 4 फीट ऊंचा सिंहासन रखा जाएगा। इसी पर रामलला विराजेंगे। पूरे सिंहासन पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। मंदिर का शिखर भी सोने का होगा, लेकिन इस काम को बाद में किया जाएगा। जब गर्भगृह में भक्त दर्शन करने पहुंचेंगे तो आसन, सिंहासन और रामलला की प्रतिमा की कुल ऊंचाई करीब-करीब 11 फीट होगी। सिंहासन और प्रतिमा की कुल ऊंचाई 8.25 फीट है। जबकि आसन 3 फीट का है।

अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित किए जाने के साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन के अनुष्ठानों की शुरुआत हुई।

श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई राम मंदिर शुक्रवार से बंद हो जाएगा शुक्रवार शाम 7 बजे से अस्थाई राम मंदिर में दर्शन नहीं हो सकेंगे। ये फैसला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर लिया गया है। 23 जनवरी सुबह से श्रद्धालु भव्य राम मंदिर में रामलला का दर्शन कर सकेंगे।

सीएम योगी का आज अयोध्या दौरा, तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को अयोध्या दौरा पा रहेंगे। वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लेंगे। योगी करीब 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे। योगी हनुमानगढ़ी पर दर्शन-पूजन के बाद रामलला का आशीर्वाद लेंगे। योगी रामलला की आरती में भी शामिल होंगे। वे नगर निगम द्वारा बनाई जा रही हनुमान गुफा पर टेंट सिटी का अवलोकन करेंगे। साकेत पेट्रोल पंप के पास नगर निगम की ओर से स्थापित टेंट सिटी का भी निरीक्षण का कार्यक्रम है। पर्यटन विभाग की तरफ से बनाई जा रही ट्रेन सिटी का भी निरीक्षण करेंगे। सरयू में चलने वाली सोलर बोट का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा योगी सरयू अतिथि ग्रह, राम कथा संग्रहालय भी जाएंगे। संतो से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के दौरे और सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक करेंगे। करीब 4 बजे वे अयोध्या से रवाना हो जाएंगे

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ayodhya Ram Mandir Live: अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित करने के साथ पूजन शुरू, सीएम का आज अयोध्या दौरा

अरणी मंथन, द्वारपाल पूजन हुआ, भगवान को केसर-घी में निवास कराया जाएगा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शुक्रवार को सुबह अरणी मंथन किया गया। इसके बाद गणपति पूजन हुआ। सभी द्वारपालों का पूजन कर भगवान रामलला का औषधियों में निवास कराया गया। इसके बाद केसर में निवास और गाय के शुद्ध देसी घी में निवास कराया जाएगा। अरणी मंथन में प्रकट हुई अग्नि की कुंड में स्थापना की जा रही है। इसके बाद ग्रहों की स्थापना, भगवान शंकर की पीठ की स्थापना और अयोध्या के प्रधान देवता की स्थापना होगी। श्री राम यंत्र के देवता, योगिनी, मंडल क्षेत्रपाल, अधिकारी का पूजन किया जा रहा है।

अयोध्या में दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंच रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद ने यहां स्टॉल लगाया है, जिसमें श्रद्धालुओं को फ्री में चाय-बिस्किट बांटे जा रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा में 54 देशों के प्रतिनिधि भी आएंगे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में देश की नामचीन हस्तियों के साथ 54 देशों के 100 प्रतिनिधि भी खास मेहमान होंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, मॉरीशस समेत कई यूरोपीय, अफ्रीकी और बौद्ध देशों के अतिथियों को आमंत्रित किया है।

आज श्रीरामलला वैदिक मंत्रों के साथ औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास करेंगे। फिर आरणी मंथन से कुंडों में अग्नि प्रकट की जाएगी। आचार्य अरुण दीक्षित ने कहा कि अग्नि देव को प्रकट करने के लिए आरणी मंथन होगा। श्रीरामलला 20 जनवरी को वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजेंगे

रामलला का आज का शृंगार रामलला अपने तीनों भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ अस्थाई मंदिर में विराजित हैं। शुक्रवार को उन्हें क्रीम कलर के वस्त्र पहनाए गए। दिन के हिसाब से भगवान का शृंगार होता है। सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरे, बृहस्पतिवार को पीले, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीले और रविवार को पिंक वस्त्र पहनाए जाते हैं।

अयोध्या आमंत्रण पर बोले कैलाश खेर राम का धाम गाने में राम मंदिर की यात्रा और उसके संघर्ष को दिखाया गया है। राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का निमंत्रण पाकर मैं बहुत खुश हूं। मैंने सभी तैयारियां कर ली हैं क्योंकि मैं समारोह में भाग लेने के लिए वहां जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

चित्रकूट से अयोध्या जा रही श्री रामचरण पादुका देखने को सुल्तानपुर में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, रामपथ गमन पर जय श्री राम और मोदी के लगे नारे। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा कई किलोमीटर तक लगा ।

राम भक्ति में लीन हुईं जर्मन गायिका, प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोगों को सुनाया 'राम आएंगे' भजन अयोध्या इन दिनों भक्ति रस में डूबी हुई है। ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 22 जनवरी 2024 को होने वाले भव्य आयोजन की तैयारियां श्री राम की नगरी में चल रही हैं। इस बीच राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन ने 'राम आएंगे' गाया है। राम भजन की उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

भगवान राम की लीला दर्शाने वाली 500 से अधिक मूर्तियां तैयार अयोध्या के रामसेवकपुरम में भगवान राम की लीला दर्शाने वाली 500 से अधिक मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। ये मूर्तियां राम मंदिर गलियारे में लगाई जाएंगी।

उज्जैन के शंख से होगा रामलला का स्नान-पूजन अयोध्या में रामलला का स्नान-पूजन उज्जैन के शंख से होगा। यह शंख लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा गुरुवार शाम 6.30 बजे अयोध्या के लिए रवाना हुए। वे विशेष राम रथ से अयोध्या के लिए निकले हैं। इस रथ का महाकाल मंदिर के बाहर वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन किया गया।

सूर्यवंशी ठाकुर समुदाय के लोगों ने 500 साल बाद पगड़ी पहनी 1528 में मुगल बादशाह बाबर का सेनापति मीर बाकी अयोध्या में एक मस्जिद बनवा रहा था। इसके लिए उसने रामकोट, यानी राम के किले को चुना। यहां पहले से भगवान राम का मंदिर था, जिसे मीर बाकी ने तुड़वा दिया। सरायरासी गांव के ठाकुर गजराज सिंह ने 90 हजार क्षत्रियों को इकट्ठा कर मीर बाकी से 10 दिन तक युद्ध किया। 80 हजार सूर्यवंशी मारे गए। इस लड़ाई में ठाकुरों की हार हुई। युद्ध हारकर ठाकुर गजराज सिंह गांव लौटे तो उन्हें महिलाओं ने खूब धिक्कारा। सूर्यवंशियों की शान मानी जाने वाली पगड़ी की ओर इशारा कर कहा- जब तुम लोग मंदिर नहीं बचा पाए, तो ये पगड़ी किसी काम की नहीं है। इसे उतारकर फेंक दो। तब ठाकुरों ने सौगंध ली कि जब तक राम लला का मंदिर नहीं बन जाता, पगड़ी नहीं पहनेंगे। कभी सिर नहीं ढकेंगे। 500 साल बीत गए, सूर्यवंशी ठाकुरों के 126 गांवों में किसी ने पगड़ी नहीं पहनी। 8 पीढ़ियां इस कहानी को सुनते हुए, अपने पुरखों की सौगंध को निभाते हुए गुजर गईं। अब 9वीं पीढ़ी राम मंदिर बनते देख रही है

अयोध्या में रामचरितमानस की थीम पर बना आश्रय स्थल अयोध्या नगर निगम ने अयोध्या आने वाले भक्तों के लिए एक 'आश्रय स्थल' तैयार किया है। यह आश्रय स्थल रामचरितमानस की थीम पर बना हुआ है।

अयोध्या में सरयू घाट पर आरती की गई

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का गुरुवार 18 जनवरी को तीसरा दिन था। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। गुरुवार को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया। कारीगरों ने मूर्ति को आसन पर खड़ा किया। इस प्रोसेस में 4 घंटे लगे। बताया गया है कि अब मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा। फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा। अयोध्या में रामलला का स्नान-पूजन उज्जैन के शंख से होगा। यह शंख लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा गुरुवार शाम अयोध्या के लिए रवाना हुए। वे विशेष राम रथ से अयोध्या के लिए निकले हैं।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: दीवाली सा उत्सव.. अवकाश.. ड्राई डे , 22 जनवरी को भव्य तरीके से सेलिब्रेट कर रहे राज्य

हाइलाइट्स 16 जनवरी से शुरू प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का गुरुवार को तीसरा दिन। राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा पूजा के मुख्य यजमान हैं।

देशभर के रेलवे स्टेशनों में प्राण प्रतिष्ठा की लाइव स्ट्रीमिंग होगी पूरे देश के रेलवे स्टेशनों में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी। इसके लिए करीब 9000 स्क्रीन लगाई गई हैं।

राम मंदिर में लगी लाइट जलने लगी। रात के समय मंदिर काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले सरयू नदी में संचालन के लिए सौर ऊर्जा चालित नावें तैयार की गईं।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले छात्रों ने दीवारों को चित्रकारी से सजाया।

22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे होगी प्राण प्रतिष्ठा

सात्विक भोजन, जमीन पर नींद" : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी का 11 दिन का कठोर उपवास अयोध्या में लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर ( Ayodhya Ram Temple) लगभग बनकर तैयार है। श्रीरामलला ( Shri Ram Lalla) बरसों तक टेंट में रहें। फिर कांच और लकड़ी के बने अस्थाई मंदिर में शिफ्ट हुए। अब प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। 22 जनवरी को पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर का उद्घाटन (Ram Mandir Consecration) और प्राण प्रतिष्ठा होगी।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है। मंदिर में कपड़े का शिखर बनाया जा रहा है।

गर्भगृह में स्थापित हुई रामलला की मूर्ति, चार घंटे का लगा समय राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान गर्भगृह में रामलला की मूर्ति आसन पर स्थापित हो गई है। मूर्ति स्थापित करने में लगभग चार घंटे का समय लगा।

बैतूल के चंदेल ने सीताराम और ॐ अक्षरों को जोड़कर लिखा 1200 पन्नों का ग्रंथ अयोध्या में बन रहे श्री राम जन्मभूमि मंदिर और उसमें रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में काफी उत्साह है। इसकी चर्चा हर जगह है। ऐसे समय में कुछ अद्वितीय राम भक्तों की भी कहानियां सामने आ रहीं हैं। ऐसे ही एक भक्त हैं मध्य प्रदेश के बैतूल में रहने वाले केदार सिंह चंदेल। बैतूल जिले के देवगांव में रहने वाले 65 वर्षीय केदार सिंह चंदेल ने होश संभालते ही 22 साल की आयु में श्री राम के नाम को कागजों पर लिखना शुरू कर दिया। फिर उन्होंने सीता राम से मिलकर पूरे सुंदरकांड को लिखा। केदार सिंह की भक्ति यहीं नहीं थमी। फिर साल 1997 में उनके एक दोस्त की प्रेरणा से मन में सियाराम के अक्षरों को जोड़कर रामचरितमानस लिखने का विचार आया। इसके बाद केदार सिंह ने रोजाना एक घंटे से ज्यादा का समय निकालकर रामचरित मानस लिखना शुरू किया। लगभग आठ साल में इस कार्य को पूरा किया। अब जब पूरे देश में श्रीराम मंदिर और राम भक्तों की चर्चा है, तो केदार सिंह चंदेल की भक्ति भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

अयोध्या में हर तरफ तैयारी जारी, 22 तारीख को लेकर तैयारी अंतिम चरण में राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या शहर को फूलों से सजाया जा रहा है

सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के दौरै पर जा रहे हैं। जहां वह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री हनुमान 1008 कुंडीय महायज्ञ

22 जनवरी को सभी केंद्रीय संस्थानों में रहेगा हाफ-डे केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर देश भर में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की बंदी की घोषणा की है।

राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह पर किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने कहा, 22 तारीख को प्राणप्रतिष्ठा नहीं बल्कि 'पुनः प्राणप्रतिष्ठा' हो रही है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम सभी भगवान राम के एक बार फिर अपने दरबार में विराजमान होने के साक्षी हैं और पूरी अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है। मैं विपक्ष से कहना चाहूंगी कि वे विरोध करना बंद करें। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया?

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: निमंत्रण ठुकराया पर भाजपा ने पोस्टर जारी कर लिखा, "पहचानें इन सनातन विरोधियों को"

22 जनवरी को सभी केंद्रीय संस्थानों में रहेगा हाफ-डे केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर देश भर में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की बंदी की घोषणा की है।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पहले रिलीज हुई Hanuman, करोड़ों की हुई एंडवास बुकिंग

RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि एक राम को सत्य मानकर चल रहे हैं, एक वो हैं जो राम को मिथक मानते हैं। कांग्रेस आलाकमान ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाएंगे। कांग्रेस के ही कई नेता सरयू में स्नान करने गए, हनुमानगढ़ी भी गए, राम मंदिर के दर्शन भी किए। उनके नेता (राहुल गांधी) को लगा कि गलती हो गई तो उन्होंने कामाख्या मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम रखा। आप ने सुंदरकांड का पाठ रखा। अखिलेश यादव ने कहा कि वे भी 22 जनवरी के बाद दर्शन करने जाएंगे। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम राम से हैं। मैं कहता हूं कि समर्थन आस्था से है, विरोध से राजनीति है। विरोध का प्रदर्शन करते हुए भक्ति का विरोध न करें।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: सब्जी विक्रेता ने राम दरबार के लिए तैयार की खास घड़ी, 9 देशों का बताएगी समय

आज शाम तक राम मंदिर में अपने आसन पर विराजमान होंगे रामलला अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कर्मकांड आज दोपहर शुभ मुहूर्त में प्रारंभ हो गया। इससे पहले रामलला की अचल मूर्ति को बुधवार देर रात गर्भगृह में पहुंचा दिया गया है। आज शाम तक उन्हें विधि विधान पूर्वक अपने आसन पर विराजमान कर दिया जाएगा। कर्मकांड की शुरुआत गणेश पूजन के साथ होगी। किसी भी अनुष्ठान के शुभारंभ से पहले भगवान गणेश का आवाहन किया जाता है। इसी मान्यता के चलते गणेश पूजन व अंबिका पूजन के साथ अनुष्ठान शुरू होंगे।

बदरीनाथ के साधु-संतों को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम की गुफाओं में साधनारत साधु-संतों तक भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पहुंचाया गया है। साधु-संतों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत प्रसाद, राममंदिर का चित्र भी भेंट किया गया। धाम में मौजूदा समय में 16 साधु-संत साधनारत हैं। उन्हें न्योता देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक मंगलवार को देर शाम बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने साधु-संतों की कुटिया और गुफाओं में जाकर उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपा।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा पर प्रसाद में मिलेगा भक्तों को राम हलवा, 7 हजार किलो होगा तैयार

आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि यजमान ही आचार्य वरण करता है। इसलिए जो भी मंत्रोच्चार, अनुष्ठान होते हैं, उसका फल उन्हीं को मिलता है।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: अयोध्या में लगेगी 200 फीट की स्क्रीन, एक साथ देख सकेंगे 2 हजार लोग

रामलला को महेश्वर सिंह भेंट करेंगे चांदी की चरण पादुका, चौउंर और चौकी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए भगवान रघुनाथ के मुख्य सेवक महेश्वर सिंह गुरुवार को अयोध्या रवाना हो गए हैं। उनके साथ रघुनाथ के पुजारी सहित तीन लोग शामिल हैं। भगवान श्रीराम को रघुनाथ की ओर से चांदी की चरण पादुका, चौउंर और चौकी भेंट की जाएगी। रामलला की जन्मभूमि अयोध्या से देवभूमि कुल्लू का 374 साल पुराना रिश्ता है।

नई मूर्ति गर्भगृह लाई गई रामलला की नवनिर्मित प्रतिमा गर्भगृह में पहुंची। इसका पूजन शुरू हुआ।

रामलला विराजमान की ही प्रतिष्ठा की जाए                   ज्योतिषपीठाधीश्वर (बद्रिकाश्रम) अविकमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कहा कि मंदिर के जिस गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की बात कही जा रही है, वहां श्री रामलला विराजमान की ही प्रतिष्ठा की जाए। अन्यथा किया गया कार्य इतिहास, जनभावना, नैतिकता, धर्मशास्त्र और कानून की दृष्टि से अनुचित होगा, साथ ही यह रामलला विराजमान पर भी बहुत बड़ा अन्याय होगा। मुख्य वेदी पर श्री रामलला विराजमान की प्रतिष्ठा अनिवार्य है।

हैदराबाद में रामभक्तों ने किया यज्ञ राम भक्तों ने हैदराबाद के कालबैरव हनुमान मंदिर पुराने शहर हुसैनी आलम क्षेत्र में लोक शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: राम मंदिर की नई तस्वीरें आयी सामने, देखें फोटो

मुंबई: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शिवाजी पार्क को पूरी तरह से सजाया गया है। दादर शिवाजी पार्क में भगवान श्री राम मंदिर की प्रतिकृति को रोशन किया गया।

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं की तस्वीरों वाली एक गाड़ी देखी गई। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर को रोशनी से जगमग किया गया है।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
आस्था के रंग में रंगी Kangana, भगवान Ram की गिनाई विशेषताएं

अयोध्या में प्रभु राम 22 जनवरी को भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे। इस खास मौके पर देश के तमाम रामभक्त अपने अराध्य के प्रति श्रद्धा भाव दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में हैदराबाद के नागभूषण रेड्डी नाम के एक शख्स ने अयोध्या राम मंदिर के लिए 1,265 किलोग्राम का लड्डू बनाया है, जिसे मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाएगा। 17 जनवरी यानी आज बुधवार को हैदराबाद से लड्डू अयोध्या ले जाया जाएगा। 

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Amitabh Bachchan ने Ram Mandir से कुछ दूरी पर खरीदा प्लॉट, Ayodhya में बनाएंगे घर

उत्तर प्रदेश: अयोध्या के सूर्य कुंड में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
धन्नीपुर मस्जिद का नाम रखे मुलायम मस्जिद, मुलायम सिंह की खजूर खाते हुए की मूर्ति की प्रस्तावित: राष्ट्रीय हिन्दू दल

डाक टिकट से युवा पीढ़ी को सीखने को मिलेगा- मोदी

पीएम मोदी ने राम मंदिर पर डाक टिकट किया जारी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां बिश्राम, Ayodhya में रामलला के दर्शन को आतुर हैं ये फिल्मी कलाकार

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर ने अयोध्या राम मंदिर को धनुष 'ओनाविल्लू' उपहार में दिया अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले तिरुवनंतपुरम में प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर गुरुवार को एक समारोह में पारंपरिक औपचारिक धनुष 'ओनाविल्लू' को भगवान राम मंदिर को उपहार में दिया।

भगवान राम की मूर्ति को 'गर्भगृह' में रखा गया भगवान राम की मूर्ति को 'गर्भगृह' में रखा गया है। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा होगी।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir:22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद कब कर सकेंगे आप दर्शन? जानिए

बेंगलुरु से एक ग्रुप अयोध्या के लिए रवाना, प्लेन में श्रीराम के जयकारे लगाए

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, Anushka का अयोध्या से है खास कनेक्शन

आज होगा भगवान का जलाधिवास व गंधाधिवास। संकल्प, गणेशांबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृ का पूजन, सप्तधृतमातृका पूजन, आयुष्य मंत्र जप, नंदी श्राद्ध समेत करीब 20 प्रकार का होगा पूजन, इसमें संकल्प का मुहूर्त दोपहर एक बजकर 20 से एक बजकर 28 मिनट तक है। यजमान डा. अनिल मिश्र व उनकी पत्नी ऊषा मिश्रा करेंगे पूजन।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: रावण ने खुद दिया था श्रीराम को विजयी होने का आशीर्वाद, जानें इसके पीछे की कहानी

गर्भ गृह की चौखट पर पहुंचाया गया रामलला का विग्रह

आज का कार्यक्रम गुरुवार को मध्याह्न 1:20 बजे संकल्प होगा। उसके बाद गणेशाम्बिकापूजन, वरुणपूजन, चतुर्वेदोक्त पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, वसोर्धारापूजन (सप्त घृत मातृका पूजन), आयुष्यमन्त्रजप, नान्दीश्राद्ध, आचार्यादिचऋत्विग्वरण, मधुपर्कपूजन, मण्डपप्रवेश, पृथ्वी- कूर्म- अनन्त- वराह-यज्ञभूमि-पूजन, दिग्ररक्षण, पञ्चगव्य - प्रोक्षण, मण्डपाङ्ग वास्तुपूजन, वास्तु बलिदान, मण्डप सूत्रवेष्टन, दुग्ध- धारा, जलधाराकरण, षोडशस्तम्भपूजनादि मण्डपपूजा (तोरण, द्वार, ध्वज, आयुध, पताका, दिक्पाल, द्वारपालादिपूजा), मूर्ति का जलाधि वास, गन्धादिवास, सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir Opening: रामलला कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार कर फंसी कांग्रेस, चौतरफा हो रही निंदा

आज पीएमओ से आएगा प्रतिनिधि मंडल अयोध्‍या। रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को परखने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को रामनगरी में रहेगा। इस दल में पीएमओ के अधिकारियों के साथ एसपीजी के उच्चाधिकारी भी शामिल होंगे। यह दल प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था व उनके दौरे से जुड़ी अन्य तैयारियों की समीक्षा करेगा।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: रामलला के साथ ही गणेश-हनुमान जी की मूर्तियां होगीं विराजित, राजस्थान में की गई तैयार

योध्या (यूपी): राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर के लोगों ने अपने घरों से 'कलश यात्रा' निकाली।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: चांदी से बनी पूजन सामग्री से होगी रामलला की आरती, आज से शुरू हुआ अनुष्ठान

गोरखपुर चिड़ियाघर का एलान, राम नाम वाले लोगों को मिलेगी 50 फीसदी टिकट पर छूट अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले गोरखपुर चिड़ियाघर ने एक एलान किया है। गोरखपुर चिड़ियाघर ने कहा कि 'राम' नाम वाले आगंतुकों को उनके टिकटों पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। छूट का लाभ उठाने के लिए आगंतुकों को पहचान पत्र दिखाने होंगे।

अयोध्या के मौसम के लिए वेबपेज, 6 भाषाओं में जानकारी मिलेगी भारतीय मौसम विभाग ने अलग से एक वेबपेज बनाया है। इसमें अयोध्या और उसके आसपास के इलाकों के मौसम की जानकारी दी जाएगी। मौसम की ये जानकारी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश में सुनी जा सकेगी। आने वाले 7 दिनों का वेदर बुलेटिन, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी हिंदी-अंग्रेजी में सुना जा सकेगा।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया। मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
राम मंदिर के 'गर्भ गृह' में की पूजा,रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति का कराया भ्रमण

अचल मूर्ति आज विराजेगी आसन पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन रामलला की चांदी की मूर्ति को राममंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया है। पहले रामलला की अचल मूर्ति को राम जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराने की योजना था, लेकिन मूर्ति का वजन अधिक होने व सुरक्षा कारणों से इस योजना को निरस्त कर दिया गया। परिसर भ्रमण की रस्म रामलला की छोटी रजत प्रतिमा को लेकर पूरी कराई गई। वहीं देर शाम को रामसेवक पुरम स्थित योग केंद्र विवेक सृष्टि परिसर से रामलला की अचल मूर्ति को रामजन्मभूमि परिसर में पहुंचा दिया गया है। आज आसन पर विराजित कर शुरू होगा पूजन।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: CM योगी ने लांच किया दिव्य अयोध्या सुपर ऐप, मिलेंगी कई सुविधाएं

वैदिक मंत्रोंच्चारों से गूंजा मंदिर परिसर बुधवार दोपहर 10 किलो वजनी चांदी से बनी रामलला की प्रतिमा को मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्रा ने पालकी पर विराजमान कर मंदिर के अंदर व मंदिर के चारों तरफ भ्रमण कराया। इस दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोंच्चारों से गूंजता रहा। आचार्यों व मंदिर निर्माण में लगे इंजीनियरों व सुरक्षा कर्मियों ने प्रतिमा पर पुष्पवर्षा भी की। वहीं राम जन्मभूमि परिसर की भव्य सजावट भी की गई है। इससे पहले विहिप के संरक्षक मंडल सदस्य दिनेश चंद्र व मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र ने रामलला की रजत प्रतिमा का पूजन भी किया। इसके पहले दिन में 2:30 बजे निर्मेाही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने गर्भगृह में पूजा की।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: हेमा मालिनी आज प्रस्तुत करेंगी रामायण पर नृत्य नाटिका

क्लॉक टॉवर पर श्रीराम देहरादून शहर में क्लॉक टॉवर पर लेजर लाइट के माध्यम से भगवान राम की तस्वीरें पेश की जा रही हैं।

पुजारी ने की रामलला के आसन की पूजाराम मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने गुरुवार सुबह रामलला के आसन की पूजा की। यहीं दोपहर में रामलला की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। इसे मकराना के श्वेत संगमरमर से बनाया गया है।

बरेली (यूपी) के परफ्यूम बिजनेसमैन ने भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास परफ्यूम और केसर धूप तैयार की है।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
Ram Mandir: रामलला के अस्थाई टेंट की जगह बनेगी यज्ञशाला

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का गुरुवार को तीसरा दिन है। आज रामलला की मूर्ति दोपहर पौने एक बजे गर्भगृह में रखी जा सकती है। इसकी स्थापना रामयंत्र पर होगी। इससे पहले 17 जनवरी को गर्भ गृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर लाया गया था। इस दौरान मूर्ति को परिसर भ्रमण कराना था, लेकिन भारी होने के कारण इसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति परिसर में घुमाई गई। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।

 गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
सूर्य की किरणें इस दिन करेंगी रामलला का तिलक, वैज्ञानिकों ने तैयार किया राम मंदिर का डिजाइन
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com